काशीपुर: विवाहिता ने तांत्रिक व जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Bhupesh Kanaujia
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक महिला ने तांत्रिक व जेठ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तांत्रिक व जेठ समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट काशीपुर में धारा 156 (3) सीआरपीसी के तहत प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसका विवाह आठ वर्ष पूर्व मुरादाबाद जिला निवासी एक युवक के साथ हुआ था। निकाह के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई थी। तब ससुराल वाले तांत्रिक को घर बुलाया और एक उसे कमरे में बंद कर दिया। तांत्रिक ने उसे बेहोश कर दिया।

आरोप है कि तांत्रिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह उपचार के बहाने उसे कई दिनों उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब उसने ससुरालवालों को इस बारे में बताया तो इसके बाद उसके जेठ ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। यह बात बताई तो किसी ने उसकी बात पर यकीन नहीं किया।

बताया कि पति नशा करता है और ज्यादातर दिल्ली रहता है। आरोप है उसका जेठ उसे अकेला देखकर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म करता है।

इसके बाद वह मायके आई। 5 दिसंबर 2022 को जेठ उसके मायके आया और उसके साथ दुष्कर्म तमंचा तान कर मायके वालों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी तांत्रिक, जेठ व पति समेत पांच के खिलाफ धारा 376, 506 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार