आरडीएसओ में मनाया गया “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस”, बोले संजीव भुटानी- नारी शक्ति समाज के लिए रोल मॉडल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन आरडीएसओ में सोमवार को "अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस" के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हस्तशिल्प प्रदर्शनी, तनाव प्रबंधन पर व्याख्यान, वाद-विवाद और अंताक्षरी समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और आरडीएसओ प्रशासन ने आरडीएसओ की 23 महिला कर्मचारियों को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिसमें 13 महिला कर्मचारी जिन्हें उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गयाभी शामिल हैं।

मुख्य अतिथि संजीव भुटानी महानिदेशक आरडीएसओ ने संबोधन में जीवन के विभिन्न पहलुओं में महिलाओं के उत्कृष्ट योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज नारी शक्ति कई क्षेत्रों में न सिर्फ महिलाओं के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए रोल मॉडल है। भुटानी ने कहा कि भारतीय रेलवे में महिला कर्मचारियों की संख्या और उनकी भूमिका भी लगातार बढ़ रही है। आजदेश में कई ऐसे रेलवे स्टेशन हैं जो पूरी तरह से महिला कर्मचारियों की ओर से संचालित किए जा रहे हैं। 

आरडीएसओ महिला कर्मचारियों को काम का बेहतर माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार सुधार भी किए जा रहे हैं। इस अवसर पर निशा भुटानी अध्यक्षा (रेलवे महिला कल्याण संगठन) आरडीएसओ ने सभा को संबोधित किया और विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा की गई उपलब्धियों का उल्लेख किया। 

उन्होंने देश के विकास में महिलाओं के योगदान पर भी प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में जे.पी.पाण्डेय, महानिदेशक (विशेष) विक्रेता विकास, शरद कुमार जैन, अपर महानिदेशक, आरडीएसओ, विनीता जैन, पीसीपीओ,आरडीएसओ की सभी महिला कर्मचारी उपस्थित थीं।

यह भी पढ़ें:-लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर खिलेगा कमल : भूपेंद्र सिंह चौधरी

संबंधित समाचार