मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस पलटने से चार की मौत, 50 घायल

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

अमृत विचार। सुरीर थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन-88 पर रविवार की देर रात दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक घायल ने इलाज के दौरान आगरा के अस्पताल में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। 

रविवार शाम दिल्ली स्थित बादली से डबल डेकर स्लीपर बस यात्रियों को लेकर बिहार के दरभंगा और समस्तीपुर के लिए चली। देर रात मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन- 88 पर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। स्पीड अधिक होने के कारण बस 200 मीटर तक घिसटती चली गई।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना में 31 वर्षीय रोशन कुमार पुत्र भूषण सिंह निवासी वार्ड नंबर 3 नया नगर  जिला बेगूसराय, 43 वर्षीय राम कुमार पुत्र राम बहादुर शाह निवासी कमलपुर वार्ड नंबर 13 थाना बिरौल जिला दरभंगा बिहार, 35 वर्षीय राम कुमार पुत्र अकलू पंडित निवासी अंबा थाना निरोला जिला दरभंगा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आगरा में इलाज के दौरान 38 वर्षीय राजकुमार निवासी गांव अंबा थाना निरोल दगभंगा बिहार ने भी दम तोड़ दिया। घायल यात्रियों ने बताया कि दुर्घटना से पूर्व भी एक स्थान पर बस अनियंत्रित हुई थी। यात्रियों का आरोप था कि चालक ने शराब पी रखी थी। इस कारण दुर्घटना हुई। बताया जाता है कि बस में 100 से अधिक लोग थे। 

इधर, सूचना मिलने ही डीएम पुलकित खरे, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल के साथ ही गंभीर रूप से घायलों को आगरा एसएन अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में स्वयं सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा और सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल भी घायलों की देखभाल में जुट गए। सुरीर थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि बस चालक का अभी पता नहीं चल सका है।

ये भी पढे़ं- मथुरा: अपनों का गम भुलाकर होली के रंग में रंगी निराश्रित महिलाएं

 

संबंधित समाचार