हल्द्वानी: उत्थान मंच कार्यकारिणी के सामूहिक इस्तीफे की पेशकश
हल्द्वानी, अमृत विचार। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच की आमसभा शनिवार को मंच प्रांगण में आयोजित हुई। जिसमें मंच के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर तिवारी ने वर्तमान में चल रहे विवाद पर अपनी कार्यकारिणी के सामूहिक इस्तीफे की पेशकश की जिसे आमसभा ने चुनाव तक अस्वीकार कर दिया। सभा का संचालन संस्थापक सदस्य हुकुम सिंह कुंवर ने किया।
इस दौरान लीलाधर पांडे ने प्रस्ताव रखते हुए कहा कि मंच की समस्या के संबंध में शीघ्र एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलेगा। वहीं खड़क सिंह बगडवाल ने मंच का आम चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा। जिस पर सर्वसम्मति से नवंबर 2023 में चुनाव कराने का निर्णय हुआ। तब तक वर्तमान कार्यकारिणी यथावत कार्य करती रहेगी। भुवन जोशी ने मंच में विवादित लोगों को बर्खास्त करने का प्रस्ताव रखा। सभा में पृथ्वी पाल सिंह रावत ने मंच की भूमि पर लगातार कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
इसके लिए मंच के संस्थापक अध्यक्ष बलवंत सिंह चुफाल का मार्गदर्शन भी लिया जायेगा। बहादुर सिंह जंगी ने कहा कि कुछ लोग मंच पर कब्जा करने की नीयत से चोरी छिपे निर्माण कर रहे हैं, लेकिन शासन मूकदर्शक बना है। देवेंद्र सिंह धर्मसत्तू ने कहा कि जवाहर समाज पूरी तरह उत्थान मंच के साथ खड़ा रहेगा।
सभा में जीवन सिंह कार्की, सुशील उनियाल, शोभा बिष्ट, विमला सांगुड़ी, कमल जोशी, श्याम सिंह नेगी, मधु सांगुडी, पुष्पा संभल, नेत्र बल्लभ जोशी, देवेंद्र टोलिया, जया पाठक, नीमा भट्ट, मीमांसा आर्या, जया कर्नाटक, विपिन चंद्र बिष्ट, वीरेंद्र गुप्ता, चंद्र शेखर परगांई, गणेश जंतवाल, धीरेंद्र सिंह पांगती, ललित मोहन सिंह नेगी, प्रदीप बर्गली, हेम चन्द्र भट्ट, प्रताप सिंह चौहान, गंगा सिंह धर्मसत्तू, मधु सांगुड़ी, मुन्नी पंत, प्रदीप सिंह बिष्ट, त्रिलोक बनौली, नीरज पंत, गोपाल सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
