बहराइच में बोले बृजलाल खाबरी- कांगेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में जुड़ रहे ग्रामीण
बहराइच, अमृत विचार। शहर में स्थित कांग्रेस भवन सभागार में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी एवं प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने कांग्रेस की बैठक में रणनीति पर चर्चा की। शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की समीक्षा की। आसन्न निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव पर भी विस्तृत चर्चा की। सभा का संचालन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ज्ञानेश शुक्ला ने किया।
कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रहे। साथ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुबोध श्रीवास्तव व सिविक एण्ड सोशल आउटरीच विभाग के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम पांडेय मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता ग्राम स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत जोड़ रहें हैं। जनता अब राहुल गांधी के साथ है। देश का मध्यम वर्गीय और गरीब परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही चिंतनीय है।

प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जनता देश में कांग्रेस को सत्ता में लाकर देश से बेरोजगारी और महंगाई को खत्म करेगी। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ही इस देश के जनता के समस्याओं से निजात दिला सकती है। शहर उपाध्यक्ष दिलीप कुमार शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ही भाजपा को टक्कर देकर जनता को भाजपा के कुशासन से मुक्त कराएगी।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक पाठक, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री गीता सिंह, प्रदेश सचिव दुर्ग विजय सिंह मान, अली अकबर पप्पू, शेख जकरिया शेखू, डॉ. राजेश तिवारी, मेजर राणा शिवम सिंह, भगौती कैराती, अनिल सिंह, हमजा शाहिद, अमर नाथ शुक्ल, चौधरी अब्दुल मुईद, हाजी अनवर मेकरानी, सुषमा त्रिपाठी, मुकुंद जी शुक्ल शेरा, आशुतोष मिश्रा, अजीज कादरी, मुस्तकीम सलमानी, हलीम अहमद, पूजा भारती, विनय सिंह, मो.फरीद हुसैन, विपुल मिश्र, दुर्गेश तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: बाइक की टंकी पर युवती को बैठाकर रोमांस कर रहे युवक का Video इंटरनेट पर हुआ Viral
