Farrukhabad Accident : सड़क हादसे में कानूनगो की मौत, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे थे
Farrukhabad Accident फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में कानूनगो की मौत।

Farrukhabad Accident फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में कानूनगो की मौत हो गई। 23 फरवरी को होने वाली बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहा था। लखीमपुर खीसी में कानूनगो के पद पर तैनात थे।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। Farrukhabad Accident सबसे छोटी पुत्री की शादी का कार्ड बांट कर बाइक से लौट रहे कानूनगो पिता की अज्ञात वाहन की टक्कर से बघार नाले के पास मौत हो गई। पीछे से बाइक पर बहन को लेकर आ रहे पुत्र ने पिता को सड़क पर पड़ा देखा। उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिश ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला खुरू निवासी जागेश्वर (55) लखीमपुर खीरी में कानूनगो के पद पर तैनात थे। परिवार जलालाबाद के मोहम्मदीपुर में रहते हैं। गांव नगला खुरू में उनका भाई जगदीश रहता है। जागेश्वर ने दो लड़का और तीलन पुत्रियां हैं। इसमें एक पुत्र व दो पुत्रियों की वह शादी कर चुके हैं।
सबसे छोटी पुत्री अंजली की शादी 23 फरवरी को होनी है। इसके लिए छिबरामऊ में गेस्ट हाउस किया था। वहीं सौरिख के खड़नी में दूसरी पुत्री प्रियंका की शादी हुई है। जागेश्वर पुत्री अंजली की शादी का कार्ड बांटने और बड़ी पुत्री को बुलाने के लिए गांव नगला खुरू आए थे।
वह गुरुवार सुबह छिबरामऊ में शादी के लिए गिए गेस्ट हाउस में बाइक से गए और वहां से पुत्री प्रियंका के घर खड़नी उसके ससुराल में कार्ड देने व पुत्री को बुलाने गए। शाम को वह बाइक से गांव नगला खुरू लौट रहे थे। पीछे से पुत्र राहुल बहन प्रियंका को बाइक पर बैठाकर गांव आ रहा था।
दोनों लोगों में करीब दो किलोमीटर का फासला हो गया। जहानगंज थाना क्षेत्र में बघार नाला के नजदीक एक स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने जागेश्वर को टक्कर मार दी। चालक बाहन लेकर भाग गया। कुछ देर बाद पीछे से आए पुत्र राहुल ने पिता को सड़क पर पड़ा देखा। उसने बाइक खड़ी की और पिता के पास गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को लोहिया अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने जागेश्वर को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन लोहिया अस्पताल आए और शव देखकर रोने बिलखने लगे। पुत्र राहुल ने बताया कि बहन अंजली की शादी 23 फरवरी को होनी है। सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।