जानिए Prithvi Shaw से हाथापाई के आरोप में गिरफ्तार हुईं Sapna Gill कौन हैं? क्या है भोजपुरी कनेक्शन
मुंबई। मुंबई के एक 5-स्टार होटल के बाहर क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनके फैन्स की कथित हाथापाई का वीडियो वायरल हुआ है। शॉ ने पुलिस शिकायत में कहा था कि सेल्फी खिंचाने से मना करने पर फैन्स ने उनके दोस्त की कार पर हमला किया। वहीं, एक युवती का दावा है कि शॉ और उनके दोस्तों ने उसके साथ मारपीट की।
पृथ्वी शॉ से हाथापाई और अपने दोस्तों के साथ मिलकर शॉ के दोस्त की कार पर हमला करने के आरोप में एक युवती को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस मामले में पहले 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बकौल पुलिस, आरोपियों ने कार में तोड़फोड़ की और फिर मामले को सुलझाने के लिए ₹50,000 मांगे।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल के वकील ने दावा किया है कि सपना केवल सेल्फी लेने के लिए एक फैन के तौर पर क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के पास गई थीं। वकील के मुताबिक, पृथ्वी नशे में थे और उन्होंने सपना को बैट से मारा था। गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ से हाथापाई के आरोप में सपना की गिरफ्तारी हुई है।
कौन हैं सपना गिल?
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से मुंबई में हाथापाई के आरोप में गिरफ्तार हुईं सपना गिल ऐक्ट्रेस व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। सपना के इंस्टाग्राम पर 2,20,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। मुंबई में रहने वालीं सपना मूलतः चंडीगढ़ की हैं और उन्होंने रवि किशन और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' जैसे अभिनेताओं के साथ भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है। इंफ्लूएंसर सपना गिल हैं। हालांकि बेहद कम लोग जानते हैं कि सपना सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं फिल्मों में भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। सपना एक भोजपुरी एक्ट्रेस भी हैं, जो रवि किशन और निरहुआ जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम चुकी हैं। मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सपना गिल चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर 2 लाख 21 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स मौजूद हैं। सपना अपने सोशल मीडिया की तस्वीरों और वीडियोज की वजह से युवा वर्ग में काफी फेमस हैं।
सपना का भोजपुरी कनेक्शन
बेहद कम लोग जानते हैं कि सपना गिल भोजपुरी एक्ट्रेस भी हैं। उन्होंने रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, खेसारी और पवन सिंह जैसे सभी सुपरस्टार्स संग काम किया है।
सपना का भोजपुरी डेब्यू
सपना गिल ने साल 2019 में भोजपुरी फिल्म 'काशी अमरनाथ' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में सपना के अलावा रवि किशन, आम्रपाली दुबे और निरहुआ मेन लीड में थे।
सपना की भोजपुरी फिल्में
सपना गिल ने 'काशी अमरनाथ' के बाद कई हिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया, जिसमें 'निरहुआ चलल लंदन' और 'मेरा वतन' का नाम भी शामिल है।
ये भी पढ़ें : VIDEO : पृथ्वी शॉ से हाथापाई करने वाली सपना गिल गिरफ्तार, सेल्फी को लेकर हुई थी लड़ाई
