बरेली: पशुपालक गायों से दूध निकालने के बाद न छोड़ें, वैलेंटाइन-डे की जगह मनाए गौ माता सम्मान दिवस- धर्मपाल सिंह
बरेली, अमृत विचार। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने आज लोगों से आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी पशुपालक गायों को दूध निकालने के बाद नहीं छोड़ें क्योंकि गाय के दूध के अलावा गोबर व गौ मूत्र दोनों ही किसानों के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि गौ मूत्र से खेतों की कीटाणु नष्ट हो जाते हैं और गौबर से अर्गेनिक एवं प्राकृतिक खेती से बढ़ावा मिलता है और पर्यावरण से अनुकूल होता है।
ये भी पढ़ें - बरेली: सभी बैंक किसानों के अधिक से अधिक क्रेडिट कार्ड बनाएं: डीएम
