Terror Threat In Mumbai : मुंबई में आतंकी हमले की धमकी, NIA को भेजा गया ईमेल, अलर्ट जारी

मुंबई। मुंबई में आतंकी हमला की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस को NIA ने इसकी जानकारी दी गई है। NIA की टीम ने बताया कि उन्हें एक धमकीभरा ईमेल आया है। ईमेल करने वाले ने खुद को तालिबानी बताया और दावा किया कि तालिबान संगठन के प्रमुख नेता सिराजुद्दीन हक्कानी के आदेश कर यह होने वाला है। मुंबई पुलिस अलर्ट पर है और जांच में जुट गई है। इससे पहले भी ऐसे ईमेल और धमकी भरे कॉल आए है। हालांकि, जांच के बाद उन्हें फर्जी पाया गया है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को ई-मेल के जरिए मुंबई पर हमले की धमकी मिली है। इस संबंध में एनआईए की तरफ से मुंबई पुलिस को जानकारी दी गई है। सूत्रों के मुताबिक ईमेल करने वाले ने ख़ुद को तालिबानी बताया है। इस खबर के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट के मोड में आ गई हैं। दूसरी एजेंसियों के साथ-साथ मुंबई पुलिस धमकी भरे मेल की जांच में जुट गई है।
सूत्रों के मुताबिक NIA की ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल आया जिसमें मुंबई में आतंकी हमले की धमकी दी गई है। ईमेल करने वाले ने खुद को तालिबानी बताया और दावा किया कि तालिबान संगठन के प्रमुख नेता सिराजुद्दीन हक्कानी के आदेश कर यह होने वाला है। धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस को इसके बारे में बताया गया। फिलहाल, पुलिस और दूसरी एजेंसियां जांच कर रही हैं और ईमेल कहां से भेजा गया, इसका पता लगाने में जुटी हैं। वहीं, देश के अलग-अलग शहरों में अलर्ट जारी किया गया है।
कौन है सिराजुद्दीन हक्कानी
सिराजुद्दीन हक्कानी तालिबान के सबसे खतरनाक गुट हक्कानी नेटवर्क का मुखिया है। अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के बाद इसे कार्यकारी गृहमंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही यह तालिबान में नंबर 2 के नेता की हैसियत रखता है. तालिबान में हक्कानी नेटवर्क का खासा असर है। अमेरिकी जांच एजंसी एफबीआई ने हक्कानी की लोकेशन के बारे में सूचना देने वाले को 10 मिलियन डॉलर देने का इनाम रखा है।
बीते महीने भी आई थी धमकी
इसके पहले जनवरी में मुंबई में आतंकी हमले की धमकी दी गई गई थी। एक शख्स ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन करके शहर भर में अलग-अलग जगहों पर बम धमाके करने की धमकी दी थी। धमकी करने वाले ने फोन पर कहा था कि 1993 की तर्ज पर जगह-जगह धमाके करके मुंबई को दहला दिया जाएगा। 2 महीने के अंदर इन हमलों को अंजाम देने की बात कही गई थी।
ये भी पढ़ें : 03 फरवरी : 1954 में प्रयाग कुंभ में भगदड़ मचने से 500 लोगों की गई थी जान, जानिए आज का इतिहास