Breaking News: राजपाल कश्यप बने सपा पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष, व्यासजी और रीबू श्रीवास्तव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डॉक्टर राजपाल कश्यप को समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके आलावा श्रीमती रीबू श्रीवास्तव को समाजवादी पार्टी महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष और व्यासजी गौड़ को समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पार्टी की तरफ से इस आशय का पत्र प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जारी किया है।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 2, 2023
ये भी पढ़ें -रामचरित मानस विवाद पर बोले CM योगी- ध्यान भटकाने के लिए उठाया गया विवाद
