अयोध्या पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत दर्ज करने की दी हिदायत

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

अमृत विचार,अयोध्या। खंड स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर बुधवार को जिले के सभी बूथ प्रभारियों, पदाधिकारियों, सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।  बैठक में चुनाव की तैयारियों का लेखा-जोखा जाना और  हर हाल में चुनाव में जीत दर्ज करने की हिदायत दी।

वहीं जनपद आगमन पर रौनाही टोल प्लाजा पर जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, कप्तान सिंह, पप्पू दूबे के नेतृत्व में कार्यकताओं ने स्वागत किया। 

लगभग एक घंटे चली बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि जीत के लिए जिम्मेदारी बूथ स्तर पर तय होगी। प्रत्येक 20 मतदाताओं पर एक प्रभारी बनाया गया है, जिनको मतदाताओं से संपर्क और संवाद को लेकर विशेष प्रयास करना होगा। मुकम्मल रणनीति बनाकर युद्ध स्तर पर अधिवक्ताओं, चिकित्सकों, शिक्षकों व समाज के प्रबुद्ध वर्ग से सम्पर्क प्रारम्भ कर दें।

प्रत्येक मतदान केन्द्र को आधार बनाकर हमें प्रचार करना है। साथ ही प्रत्येक मतदाता से हमें सम्पर्क व संवाद करना है,जिसके लिए व्यापक कार्ययोजना बनाई जाए तथा सम्पर्क के दौरान मतदाताओं को केन्द्र व प्रदेश की उपलब्धियों की जानकारी दी जाए। चुनाव प्रचार में सामूहिकता का समावेश हो,इसके लिये प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता द्वारा जिम्मेदारियों का निर्वाहन अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में पार्टी की सरकार है। इस चुनाव को छोटा न समझें, हारेंगे तो ब्रेकिंग बनेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। तैयारियों का ब्योरा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने रखा।

बैठक में प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अनूप गुप्त, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव, अमित सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय,पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू,एमएलसी हरिओम पाण्डेय,जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, अवधेश पाण्डेय बादल, कमला शंकर पाण्डेय, बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल,कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू, राघवेन्द्र पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी, सर्वजीत सिंह, दिनेश वर्मा, शत्रुहन मोदनवाल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : खबर का असर : फर्जी गन्ना किसानों के नाम से जारी हुई थी पर्ची, 26 लोगों के नाम हटाए

संबंधित समाचार