विक्षिप्त मानसिकता के हैं सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य, अखिलेश दें जवाब : चौधरी भूपेंद्र सिंह
अखिलेश यादव बताएं यह उनका विचार हैं या उनकी पार्टी का विचार हैं
मुरादाबाद। स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे लोग विक्षिप्त हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव को उसमें बयान देना चाहिए यह उनका विचार हैं या उनकी पार्टी की विचार हैं। समाजवादी हमेशा देश विरोधी लोगों और समाज विरोधी लोगों के साथ खड़ी रही हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी चुनाव को लेकर दिल्ली रोड स्थित एक होटल में मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक और संवाद के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चाहे अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्मस्थान पर कार सेवकों पर गोली चलवाना हो या धार्मिक मठ मंदिरों पर आतंकवादी हमले के पक्ष में समाजवादी पार्टी की तत्कालीन सरकार खड़ी रही।
प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को दिल्ली रोड स्थित एक होटल में बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा देश की 90 प्रतिशत सीटें जीतेगी। अब लोकतंत्र और सार्वजनिक जीवन में और बेहतर करना है। पिछले लोकसभा चुनाव में प्रदेश में 64 सीटें पार्टी ने जीती थी। संघीय ढांचे में चुनाव को उत्सव के रूप में लें। कोई वोट छोड़ना नहीं है।
चुनाव के संयोजक एमएलसी हरिसिंह ढिल्लो, प्रभारी आगरा के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, रामपुर के सांसद घनश्याम लोधी, क्षेत्रीय अध्यक्ष हरिओम शर्मा, विधायक आकाश सक्सेना, विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. शेफाली सिंह, निवर्तमान महापौर विनोद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष मुरादाबाद राजपाल सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र के अलावा मंडल के बिजनौर, अमरोहा, संभल व रामपुर जिलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : MLC Election : प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा- बीजेपी के सामने ऐतिहासिक जीत से रिकॉर्ड बनाने की चुनौती
