कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का लोगो और मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने प्रेस वार्ता कर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का लोगो और केंद्र सरकार के खिलाफ एक चार्जशीट जारी की। कांग्रेस ने आरोपपत्र में सरकार को हर मोर्चे पर बताया विफल नयी दिल्ली 21 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस ने मोदी सरकार को हर मोर्चे पर असफल बताते हुए कहा है कि 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' के जरिए उसकी विफलताओं को घर घर तक पहुंचाया जाएगा।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने शनिवार को यहाँ पार्टी मुख्यालय में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का लोगो और भाजपा सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी करते हुए कहा कि सात सितंबर से शुरु हुई भारत जोड़ो यात्रा 29 जनवरी को खत्म हो जाएगी और 30 जनवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी श्रीनगर में पार्टी मुख्यालय में पद-यात्रियों के साथ कन्याकुमारी से चल रहे तिरंगे को फहराएंगे।
LIVE: Congress party briefing by Shri @kcvenugopalmp and Shri @Jairam_Ramesh at AICC HQ. https://t.co/n05wCFfmkx
— Congress (@INCIndia) January 21, 2023
उन्होंने कहा कि 30 जनवरी सुबह 10 बजे गांधी जब श्रीनगर में तिरंगा लहराएंगे तो उसी समय देश भर में कांग्रेस के कार्यालयों में झंडा फ़हराने का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि भारत जोड़ो यात्रा देश का नारा बन चुका है और यात्रा के दौरान कांग्रेस ने बेरोजगारी, महंगाई और नफरत के खिलाफ जो सन्देश दिया वह देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंचा है।
उन्होंने कहा की 26 जनवरी से भारत जोडो यात्रा का संदेश घर-घर पहुंचाने के लिए 26 मार्च तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस के सभी नेता भारत जोड़ो यात्रा का संदेश घर-घर पहुंचाएंगे। उनका कहना था कि सरकार की नीतियों के कारण देश के आम लोगों का जो नुकसान हुआ है उसको सभी लोगों तक अभियान के ज़रिए पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि यात्रा मकसद में कामयाब रही है। बेरोजगारी को लेकर सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि बेरोजगारी का हाल यह है कि दिसंबर में यह 16 माह में सबसे ज्यादा रही। शिक्षा क्षेत्र में मौलाना आजाद छात्रवृत्ति योजना बंद कर दी गई है और यह खतरनाक स्थिति है। महंगाई चरम पर पहुंच गई है। पेट्रोल डीजल अब तक के सबसे ऊंचे दाम पर बिक रहा है।
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो अभियान का दूसरा चरण है। भारत जोड़ो अभियान में विचारधारा के आधार पर राहुल जी ने मुद्दें उठाए। उसका चुनाव से लेना-देना नहीं था। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में हमारा निशाना मोदी सरकार की विफलताए हैं, ये 100% राजनीतिक है।
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से शुरू होगा। भारत जोड़ो यात्रा का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने के लिए ये घर-घर अभियान चलाया जाएगा। आज हमने मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की है।
ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर के नरवाल में हुए दो धमाके, 6 लोगों के घायल होने की खबर