सुलतानपुर : तालाब की भूमि पर बने निर्माण पर चला बुलडोजर
हाईकोर्ट के आदेश पर तहसील प्रशासन ने की कार्रवाई
सुलतानपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तौधिकपुर गांव में मंगलवार को अवैध कब्जे पर तहसील प्रशासन का बुलडोजर गरजा। इस दौरान कब्जेधारियों में हलचल की स्थिति रही। प्रशासन की कार्रवाई लगभग चार घंटे तक चलती रही।
बल्दीराय तहसील क्षेत्र के तौधिकपुर गांव में तालाब खाता की जमीन पर गांव के राजा राम पुत्र जगदेव पासी, राजकरन व अन्य चार सदस्यों ने कई वर्ष पहले अवैध निर्माण कर लिया था। गांव के ही राजित राम इस अवैध निर्माण को हटवाने के लिए बार-बार अधिकारियों के दरवाजे पर दस्तक दे रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर राजित राम ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल की। हाईकोर्ट के आदेश पर मंगलवार को पुलिस के साथ तहसीलदार बल्दीराय घनश्याम भारतीय व थानाध्यक्ष राम विलास सुमन मौके पर पहुंचे। बुलडोजर चलवाकर तालाब पर हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया। तहसीलदार घनश्याम भारतीय ने बताया कि अवैध कब्जा हटाने में आए व्यय भी कब्जा करने वालों से वसूला जाएगा।
ये भी पढ़ें : सुलतानपुर : एसडीएम से नाराज किसान करेंगे पदयात्रा, जाएंगे सीएम आवास
