आज से गूंजेंगी शहनाइयां, मांगलिक कार्यों का सिलसिला शुरू

Amrit Vichar Network
Published By Sanjay Kumar
On

इस वर्ष अप्रैल को छोड़कर जून तक प्रत्येक माह विद्यमान रहेंगे विवाह के शुभ मुहूर्त

लखनऊ। 15 जनवरी को मकर संक्रांति के साथ ही खरमास समाप्त हो गया। आज से विवाह स्थलों पर शहनाइयां गूंजेंग। अन्य मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाएंगे। विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन सहित सभी बड़े मांगलिक कार्यों पर 15 जनवरी के पहले विराम लगा हुआ था। विवाह के शुभ मुहूर्त भी आज अर्थात 16 जनवरी से शुरू होंगे। सिर्फ अप्रैल माह को छोड़कर जून तक हर माह विवाह के शुभ मुहूर्त विद्यमान रहेंगे।

सूर्य का धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश 14 और 15 जनवरी की मध्यरात्रि हो गया। मकर के सूर्य के साथ ही शुभ कार्यों की शुरुआत हो गई है। आचार्य प्रदीप तिवारी ने बताया कि मकर संक्रांति के साथ ही सूर्य देवता उत्तरायण में आ गए हैं। इस साल फरवरी, मई और जून में जमकर शादियां होंगी। आचार्य प्रदीप ने यह भी बताया कि दिसम्बर-जनवरी के बाद मार्च-अप्रैल में एक बार फिर खरमास लगेगा। यह 15 मार्च से 14 अप्रैल तक लगेगा। इस दौरान सूर्य मीन राशि में रहेगा। बताया कि सूर्य का मीन राशि में प्रवेश खरमास कहलाता है। इसलिए इस माह में विवाह व बड़े मांगलिक कार्य वर्जित माने गए हैं।

2023 में विवाह मुहूर्त :

जनवरी: 17, 18, 19, 22, 25 से 27,30 31

फरवरी: 1, 6 से 17, 22, 23

मार्च: 5 से 14

अप्रैल माह में मुहूर्त नहीं

मई: 2, 3 ,4 ,6 ,7 ,8 ,11, 15 ,16 ,20 ,21, 26 ,27 ,28, 29 ,30

जून: 1,3,4,5,7, 11 ,12, 13 ,16, 17, 22, 23,24, 25, 26, 27

जुलाई से अक्टूबर तक मुहूर्त नहीं

नवंबर: 23 ,24 27 ,28, 29

दिसंबर: 3, 4, 5 ,6, 7 ,9, 11, 13, 14, 15

26 को बसंत पंचमी, इसी दिन अबूझ मुहूर्त

इस वर्ष बसंत पंचमी का पर्व 26 जनवरी को मनाया जाएगा। विवाह कार्यों के लिए यह दिन विशेष शुभ माना गया है। वर्ष में पड़ने वाले अबूझ मुहूर्तों में बसंत पंचमी का दिन भी शामिल है। माना जाता है कि इस दिन जो जोड़े दाम्पत्य जीवन में बंधते हैं, उनका दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है। इसलिए इस दिन बड़ी संख्या में विवाह होते हैं। बसंत पंचमी के मुहूर्त पर शहर में सामूहिक विवाह सम्मेलनों की भी धूम रहेगी।

ये भी पढ़ें : बैलेट पेपर के जरिये कराए जायं सभी चुनाव : मायावती

संबंधित समाचार