Kanpur में Makar Sankranti पर श्रृद्धालुओं ने घाटों पर किया स्नान, पुलिस-प्रशासन के रहे पुख्ता इंतजाम
Makar Sankranti 2023 कानपुर में मकर संक्रांति पर श्रृद्धालुओं ने किया स्नान।
Makar Sankranti 2023 कानपुर में मकर संक्रांति पर्व को लेकर बड़ी संख्या में घाटों में पहुंचकर श्रृद्धालुओं ने पूजन और गंगा स्नान किया। इसके साथ ही शहर में जगह-जगह खिचड़ी भी वितरित की गई। पुलिस-प्रशासन का घाटों पर सुरक्षा को लेकर कड़ा इंतजाम रहा।
कानपुर, अमृत विचार। Makar Sankranti 2023 मकर संक्रांति पर्व जिले में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा। यहां सुबह से ही घाटों पर पूजन और स्नान के लिये श्रृदालुओं की भीड़ उमड़ी है। जबकि पुलिस-प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।
परमट घाट, सरसैया घाट, सिद्धनाथ घाट, अटल घाट, मैस्कर घाट, गुप्तार घाट, रानी घाट समेत कई घाटों पर स्नान के लिए सुबह से ज्ञद्धालु पहुंचने लगे। वहीं, पुण्य काल में पवित्र नदियों में स्नान और दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए लोग दान भी कर रहे। जगह-जगह खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम भी हो रहा है।
दादानगर में खिचड़ी भोज
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आज दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र के ए-1 ब्लॉक मे उद्यमियों और श्रमिकों का खिचड़ी सहभोज आयोजित किया गया। हज़ारों श्रमिकों ने सुबह की चाय व खिचड़ी भोज किया। शुभारंभ कोपेस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने किया।

उद्यमियों और श्रमिकों ने विजय कपूर का माला पहना कर अभिनंदन किया। तत्पश्चात श्रमिकों और राहगीरों को खिचड़ी वितरण के साथ ही सबने मिलकर सुस्वादु खिचड़ी का आनंद लिया। कोपेस्टेट ने सदैव श्रमिकों को ही उद्योगों की रीढ़ मानते हुए आपसी सामंजस्य बनाकर ऐसे आयोजन किये।
वहीं, मकर संक्रांति पर कोयला नगर स्थित शिव ट्रेडर्स में समाचार पत्र वितरक समाज के लोगों ने खिचड़ी वितरण किया।

घाटमपुर कस्बे में जगह-जगह हुआ खिचड़ी वितरण का आयोजन
घाटमपुर कस्बे में मकर संक्रांति के पर्व पर अनेक स्थानों पर भंडारों के साथ ही खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वयं सेवियों व व्यापारियों ने मिलकर टाकीज रोड के पास स्टाल लगाकर खिचड़ी का वितरण किया। खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में स्टेशन रोड पर भाजपा के पालिका अध्यक्ष पद के सम्भावित प्रत्याशी रिंकू शर्मा द्वारा खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर ऋषभ ओमर, अजय ओमर, प्रियांशु ओमर, गोविंद ओमर व दीपक समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

