देश के उत्थान में मातृशक्ति का योगदान अनुकरणीय: जिला प्रचारक

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बहराइच, अमृत विचार। राष्ट्र सेविका समिति के तत्वाधान में नगर के एक नीजि विद्यालय में मकर संक्रांति के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद सहभोज का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक दीनानाथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ ज्योति सिंह ने की तथा संचालन शिवानी सिंह ने किया राष्ट्र सेविका समिति की नगर कार्यवाही का सुनीता सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं समिति के बारे में जानकारी दी। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता जिला प्रचारक दीनानाथ ने कहा कि मातृशक्ति को एकत्र कर राष्ट्र सेविका समिति भारत के उत्थान में अपनी महती भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि समाज और परिवार में संस्कारों की जननी मातृशक्ति ही हैं। क्योंकि मातृशक्ति के  द्वारा दिए गए संस्कार से राष्ट्र की सेवा के लिए योग्य कुशल पीढ़ी तैयार होती है।

Image Amrit Vichar(26)

उन्होंने कहा कि माता जीजाबाई के त्याग और उनके द्वारा दिए गए संस्कार से छत्रपति शिवाजी का निर्माण एक कुशल नेतृत्व कर्ता के रूप में हुआ, जिन्होंने हिंदू पदपाद साही स्थापना की। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता में भी महिलाओं का योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संस्कारवान परिवार के निर्माण में मातृशक्ति का योगदान अति आवश्यक है। 

यदि मातृशक्ति पूर्ण मनोयोग से संगठित परिवार हेतु मिलकर कार्य करें तो समाज के अंदर एक समता ममता समरसता का स्वरूप खड़ा होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह भूपेंद्र सिंह,शशिप्रभा सिंह, अंजली सिंह, उषा पाठक, रेखा सिंह, निर्मला सिंह ,रेखा श्रीवास्तव, सोनी श्रीवास्तव, रेनू सिंह, पूर्णिमा सिंह,डॉ प्रियंका आदि सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर दिया बल

संबंधित समाचार