Kanpur Weather News : धूप निकलने से ठंड से मिली थोड़ी राहत, यहां चेक करें- एक सप्ताह का तापमान

Amrit Vichar Network
Published By Kanpur Digital
On

Kanpur Weather News कानपुर में धूप निकलने से लोगों को मिली राहत।

Kanpur Weather News कानपुर में दो दिन से धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। लेकिन मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के पहाड़ी क्षेत्रों से हवा आने के कारण ठंड बढ़ने की संभावना जताई।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Weather News अगले 24 घंटे में मौसम फिर से करवट ले सकता है। दो दिन चटख धूप खिलने के बाद ठिठुरने वाली सर्दी सितम ढहाने को तैयार है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। कानपुर और आसपास के जिलों में पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है।

शनिवार से ही इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा। उसके बाद तीन दिन लगातार ठंड कई रिकार्ड तोड़ सकती है। पहाड़ों में बर्फबारी होने से यह परिवर्तन बताया जा रहा है। हवा की गति भी तेज रहेगी, जिससे गलन बढ़ेगी।

शुक्रवार को चटख धूप खिलने से तापमान छह डिग्री सेल्सियस हो गया था। अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री होने खूब गर्मी लगी। वहीं रात में भी तापमान नौ सेल्सियस के करीब पहुंच गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पर्वतीय इलाकों में अब बर्फबारी शुरू हो गई।

पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश की पूरी संभावना है। इसका असर कानपुर सहित उत्तर भारत के क्षेत्रों में पड़ेगा। बर्फ गिरने से वहां से टकराकर आने वाली हवा जब कानपुर पहुंचेगी तो गलन बढ़ाएगी। गलन बढ़ने से सर्दी बढ़ेगी और पारा लुढ़केगा। उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार को भी इसका असर दिखेगा, जबकि 16 से 18 जनवरी तक तापमान और लुढ़क सकता है।

यहां तक कि न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि दिन में भी दस से नीचे पारा हो सकता है। इससे दिन और रात दोनों ही समय में ठिठुरन और तेज गलन लोगों को परेशान कर सकती है। इसके साथ रात के अलावा दिन में भी घना कोहरा छा सकता है। विजिविलिटी भी दो से तीन मीटर तक होने से सड़क पर चलना खतरनाक हो सकता है। 

मकर संक्रांति के बाद शीतलहर की बढ़गी रफ्तार

मकर संक्रांति के बाद शीतलहर की रफ्तार बढ़ेगी। यह रफ्तार आठ किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के अत्यधिक सक्रिय होने की वजह से और पहाड़ों में बर्फबारी व बारिश की वजह से वहां से टकराकर कानपुर पहुंचने वाली हवाएं गलन बढ़ा देंगी। इनकी गति पांच से आठ किमी तक की रफ्तार हो सकती है। इससे ठंड और बढ़ जाएगी।

पिछले छह दिनों का तापमान

 कब        अधि.    न्यू.
12 जन.    24.5     8.8
11 जन.    13.4     4.8
10. जन.    19.2    7.0
09 जन.    12.0     4.0
08 जन.    13.5     3.2
07 जन.    13.2     2.0

संबंधित समाचार