Raebareli News: एक सप्ताह बाद घर लौटा लापता व्यापारी, सुनाई कथित अपहरण की कहानी
बछरावां (रायबरेली )अमृत विचार। एक सप्ताह पूर्व टहलने निकला व्यवसायी लापता होने के बाद खुद सकुशल वापस घर वापस आ गया है। उसके अनुसार स्कार्पियो सवार कुछ लोग उसे अचेत करके जबरन लुधियाना शहर ले गए थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नगर के लखनऊ रोड स्थित साइकिल व्यवसाई आशुतोष गुप्ता एक सप्ताह पहले शनिवार को सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे।
उसके बाद वह वापस नहीं लौटे थे। परिवार को लोग पहले उनकी खोज करते रहे। लेकिन लापता का कोई सुराग न लगने पर अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजनों ने थाना के सूचना दर्ज कराई थी। उसके बाद पुलिस भी लापता की खोज में लगी थी। इस बीच शनिवार को लापता खुद अपने घर पहुंच गया है। घर वापस आने पर परिवारी जनों ने राहत की सांस ली। पुलिस वापस लौटे व्यापारी से पूछताछ कर रही है।
व्यवसायी सुना रहा अपहरण की कहानी
व्यापारी आशुतोष गुप्ता का कहना है कि घटना के दिन मॉर्निंग वॉक के समय जैसे ही डिवाइडर क्रॉस किया वैसे ही आगे सफेद रंग की स्कार्पियो रूकती है और उससे पता पूछने लगती है। इसी बीच उसे कुछ सुंघाकर अचेत कर दिया गया। और गाड़ी में बैठा लिया गया।
उसके बाद जब उसे होश आता है तो वह खुद को एक कमरे में पाता है। बाहर निकलने पर पता चलता है कि वह लुधियाना शहर में हैं। वहां से बिना टिकट प्रयागराज हरिद्वार एक्सप्रेस द्वारा रायबरेली आकर अपने एक साइकिल व्यवसाई मित्र से कुछ मोबाइल लेकर घर पर फोन किया तब परिवारी जन रायबरेली उसको लेने के लिए आ आ गए।
पुलिस को नहीं है कहानी पर भरोसा
कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि व्यापारी झूठ बोल रहा है। उसका अपहरण नहीं हुआ है। उसके लापता होने के बाद कस्बे में लोगों से काफी जानकारी जुटाई गई है। उसको किसी वाहन पर किसी से बातचीत करते किसी के भी नहीं देखा है। मामले के छानबीन की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-जिंदगी की जंग लड़ रहा है 11 माह का बच्चा, जान बचाने को चाहिए 17.50 करोड़ की जरूरत, सांस लेना भी मुश्किल, जानें मामला
