जब तक लक्ष्य न मिले तब तक मेहनत करें युवा: नितिन मित्तल
अमृत विचार, बहराइच। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से गुरुवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पांच किलोमीटर यंग इंडिया रन का आयोजन हुआ। जिसमें विजय कुमार प्रथम रहे। उन्हें साइकिल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कुल 546 युवाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा बहराइच द्वारा यंग इंडिया रन कार्यक्रम इंदिरा स्टेडियम में हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा और विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल एवं इस कार्यक्रम के प्रवासी भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष नितिन मित्तल ने संयुक्त रूप से किया कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने किया।
मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर प्राप्त होता है एवं आत्मबल प्रदान होता है। विशिष्ट अतिथि नितिन मित्तल ने युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर यंग इंडिया रन कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य युवाओं के आत्मबल को निखारने का अवसर प्रदान करना है।
9.jpg)
क्योंकि स्वामी विवेकानंद वास्तव में युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उनका कहना था युवा जागो और तब तक आगे बढ़ते रहो जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। उनके उसी संदेश को आत्मसात करते हुए आज युवाओं ने जिस प्रकार इस मैराथन दौड़ में प्रतिभाग कर 5 किलोमीटर दौड़ पूरी कर अपनी प्रतिभा को दिखाया है। जिलाध्यक्ष ने युवाओं को प्रोत्साहित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने कहा कि आज का युवा कल का भविष्य है, अतः आप सभी इसी प्रकार जीवन की रेस में आगे बढ़ते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करते रहे।कार्यक्रम को पूर्व महामंत्री भाजपा डॉ आनन्द गोंड ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की कवरेज जिला संयोजक भाजपा प्रमोद पांडे एवं विधानसभा संयोजक आईटी राम कृपाल मिश्रा ने की।
मीडिया प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि निर्णायक के रूप में जिला उप क्रीड़ा अधिकारी अनुपमा धानुक, फुटबॉल कोच राकेश पासवान, विनोद, एथलेटिक्स कोच मनोज, मोहम्मद आरिफ ने प्रमुख भूमिका निभाई। यंग इंडिया रन दौड़ में प्रथम विजेता विजय कुमार रहे। जिन्हें रेंजर साइकिल एवं ट्रॉफी पुरस्कार के रूप में दिया गया। द्वितीय स्थान अनस और तृतीय स्थान अभिषेक को स्मार्ट वॉच के साथ ट्रॉफी दी गई।
चौथे एवं पांचवें विजेता सूरज एवं बृजेश को प्रोत्साहन के रूप में ट्रैकसूट एवं टी-शर्ट प्रदान किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र त्रिपाठी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, नन्हे लाल लोधी, जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, सुरेश गुप्ता, जिला मंत्री सुनील श्रीवास्तव, हेमा निगम, डिंपल जैन, मीडिया प्रभारी देवेंद्र मिश्रा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, निशंक त्रिपाठी, करणवीर सिंह, युवा मोर्चा क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य एकता जयसवाल, जिला महामंत्री अखिलेश यादव गोले, उपाध्यक्ष सूरज गोंड, सौरभ मिश्रा, परमार्थ सेन चौधरी, विक्की यादव मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: मरीजों को फल वितरित कर मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन
