सुलतानपुर : बीमारी से जंग हार गए होनहार शिक्षक
सुलतानपुर। दूबेपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बहरौली में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत प्रमोद तिवारी का मंगलवार को लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई। वह कई माह से कैंसर से पीड़ित थे। होनहार शिक्षक के निधन पर शिक्षक समाज में शोक की लहर दौड़ गई।
शिक्षक की दिवंगत होने की खबर सुनते ही कोतवाली नगर के राधाकृष्ण कॉलोनी मंडी गेट स्थित उनके आवास पर बड़ी संख्या में शिक्षक पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। प्राथमिक शिक्षक संघ दूबेपुर के अध्यक्ष व मांडलिक मंत्री शमीम अहमद, पूर्व बीआरसी बजरंग यादव, जिलाध्यक्ष अटेवा अशोक सिंह गौरा, जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी, अटेवा महामंत्री मोहम्मद हसीब, राजनाथ मिश्रा, सुजीत सिंह, ऋषिदेव ब्रिजरानी, उनके स्टाफ सीमा शुक्ला, दिलीप पांडेय, अशोक यादव, उमेश गुप्ता, मनोज, हेमंत त्रिपाठी आदि पहुंचे।
प्रमोद तिवारी अटेवा के दुबेपुर ब्लॉक के जुझारू अध्यक्ष थे। अति मिलनसार व्यक्ति थे। वह अपने पीछे अपनी दो पुत्रियां, एक पुत्र एवं पत्नी को छोड़कर कर काल कवलित हो गए। वे मूलतः बंधुआकला के निकट गढ़ऊपुर के निवासी थे। इस दौरान सभी लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
ये भी देखें : सुल्तानपुर: 20 ग्राम स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल
