बहराइच: ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगाए गए रिफ्लेक्टर, चालकों को बताए यातायात नियम
अमृत विचार, बहराइच। जिले में संचालित ईंट भट्ठे में लगे ट्रैक्टर ट्रॉली में सोमवार को रिफ्लेक्टर लगाया गया। चालकों को यातायात नियम बताते हुए शहर में कम स्पीड में ट्रैक्टर चलाने की बात कही। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के निर्देश पर सोमवार को ईंट भट्ठे ईंट ढुलाई के लिए लगे ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों को जागरूक किया गया।
7.jpg)
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि रिसिया और मटेरा क्षेत्र में स्थित ईंट भट्ठे पर यातायात और सहायक संभागीय परिवहन विभाग की टीम पहुंची। टीम ने ट्रैक्टर ट्राली में रिफ्लेक्टर लगाया। इसके बाद चालकों को सुरक्षित यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
यातायात निरीक्षक ने ट्रैक्टर चालकों को ईंट ढुलाई के दौरान शहर में कम स्पीड में वाहन चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्पीड में कहीं भी हादसा हो सकता है। ऐसे में सभी सुरक्षित वाहन चलाएं। जिससे स्वयं के साथ दूसरे को भी सुरक्षा मिल सके। इस दौरान चालक, श्रमिक के साथ यातायात पुलिस मौजूद रही।
यह भी पढ़ें:-छठवीं की छात्रा की गर्दन पर चाकू रख सिरफिरे आशिक ने मांग में भर दिया सिंदूर…जानें फिर क्या हुआ?
