Kanpur Weather Today : शिमला से ज्यादा ठंडा रहा शहर, धूप निकलने के बाद भी चली सर्द हवा

Amrit Vichar Network
Published By Kanpur Digital
On

Kanpur Weather Today प्रदेश में सबसे अधिक ठंडा कानपुर रहा।

Kanpur Weather Today कानपुर शिमला से भी ज्यादा ठंडा रहा। इधर, रविवार को धूप निकलने के बाद भी सर्द हवा चलती रही। वहीं, पारा 2.0 डिग्री सेल्सियस पहुंचने पर घरों में लोग दुबके रहे।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Weather Today सर्दी का सितम दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। शीत लहर कंपकंपाए हुए है। उत्तर पश्चिमी हवा हिमालय से टकराकर मैदानी क्षेत्रों को ठंडा कर रही हैं। शनिवार को शहर के तापमान ने सारे रिकार्ड धवस्त कर दिए।

कानपुर का न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह प्रदेश का सबसे कम पारा है। सिर्फ यही नहीं शिमला, नैनीताल, मसूरी, देहरादून का तापमान भी कानपुर से अधिक रिकार्ड हुआ। अभी चार से पांच दिन हालात ऐसे रहने की संभावना है। सोमवार और मंगलवार को थोड़ी राहत मिल सकती है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक कानपुर का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री और अधिकतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर के समय हल्की धूप निकली, लेकिन गलत जारी रही।

उत्तर पश्चिमी शुष्क हवा हिमालय से टकराकर मैदानी क्षेत्रों में बह रही है। सुबह और शाम के समय कोहरा रहेगा। प्रदेश में दूसरे नंबर पर बागपत जिला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.1, मैनपुरी 2.7, बरेली 2.9, मुजफ्फर नगर 3, आगरा 3.2, नोएडा 3.7, झांसी व लखनऊ 4 डिग्री सेल्सियस रहा। 

नया साल सर्दी के कई नए नए रिकॉर्ड बना रहा है। पहले महीने का पहला सप्ताह ठंड के नाम रहा। शनिवार को भी सर्दी सुबह से ही परीक्षा लेने को तैयार थी। सुबह दस बजे तक मौसम देख यह अनुमान लगाना मुश्किल था कि धूप निकलेगी की नहीं।

कोहरे के ठीकठाक प्रभाव, धुंध, गलन और शीत लहर से लोगों को घर से निकलने के लिए हिम्मत जुटानी पड़ रही थी। करीब साढ़े दस बजे सूरज झांके और किरणें जब नजर आईं तो लोगों ने हिम्मत दिखाई। सुबह 11 बजे तक ठीकठाक स्थिति में धूप निकल चुकी थी, लेकिन गलन और शीतलहर के आगे बेदम साबित रही। धूप की वजह से हल्की राहत भी रही। 

जनवरी के मौसम का हाल

 कब          न्यू.        अधि.
01 जन.    10.8       20.0
02 जन.    5.4        13.4
03 जन.    3.6        10.2
04 जन.    8.4        13.2
05 जन.    4.4        15.2
06 जन.  3.2                   12.2

10 साल का रिकॉर्ड टूटा

नए साल की पहली सात तारीख की रात ने ठंड का दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2013 में रात को डिग्री तापमान था। उसके बाद इस तारीख में इतनी ठंडी रात नहीं रही। 2003 की सात जनवरी की रात एक डिग्री तापमान और कम था। एक और दो जनवरी की रात भी 2023 जितनी ही ठंडी थी। 

वर्ष            न्यून         अधि
2001           2           16.2
2002           2           21.2
2003           1           15.6
2013           2           13.0

संबंधित समाचार