भाजपा सरकार के खिलाफ दिल्ली में फिर होगा आंदोलन :बलराम 

संगठन की मजबूती को लेकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किसान नेताओं के साथ की बैठक

भाजपा सरकार के खिलाफ दिल्ली में फिर होगा आंदोलन :बलराम 

अमृत विचार, अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लंबरदार का कहना है कि 2024 के चुनाव के पहले भाकियू केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ दिल्ली में आंदोलन करेगी। जिसकी तैयारियों को लेकर पूरे प्रदेश का दौरा किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रेस क्लब पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किसान नेताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की।    

भाकिूय के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लंबरदार ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों की नहीं बल्कि पूंजीपतियों की सरकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान अपने खेतों को बचाने के लिए बाड़ व कंटीले तार नहीं लगा सकते हैं। बाड़ व कंटीले तार न लगने के कारण किसानों की फसल चौपट हो रही है। उनका कहना है कि कानपुर में ट्रैक्टर पलटा तो पूरे प्रदेश में ट्रैक्टर-ट्रालियों पर मजदूर ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। भाजपा सरकार को सड़कों के गड्ढे नहीं दिखते लेकिन किसानों के ट्रैक्टर-ट्राली से उनको परेशानी हो जाती है। 

उनका आरोप है कि भाजपा में व्यापारियों का अरबों-खरबों रुपए माफ कर दिया जा रहा है, एक बार चर्चा भी नहीं चलाई जाती और किसान को दो हजार रुपए सम्मान निधि देकर उसका बड़ा ढिंढोरा पीटा जाता है। कहा जाता है कि हम किसान को सम्मान निधि दे रहे हैं। उनका कहना है कि यह सम्मान निधि नहीं बल्कि अपमान निधि है।

ये भी पढ़ें -  रायबरेली: तीसरे दिन भी नहीं लग सका मासूम बच्चियों का सुराग, मां ने नहर में कूदकर दी थी जान