New Year 2023: साल के पहले दिन सर्दी का सितम, सड़कों पर रेंग रहे वाहन
लखनऊ। राजधानी लखनऊ लखनऊ समेत पूरे प्रदेश साल के पहले दिन लोगों को सर्दी का सितम भी देखने को मिल रहा है। नए साल की पहली सुबह घनघोर भीषण कोहरा देखा जा रहा है। जिसके चलते ठंड और बढ़ी हुई है। कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन रेंग-रेंग कर चल रहें हैं। कोहरे के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
पिछले कई दिनों से पूरे प्रदेश में भारी ठंड देखी जा रही है। आज भी घनघोर भीषण कोहरा छाया हुआ है, भीषण ठंड के चलते लोग घरों में दुबके हुए हैं। लोग ठंड से बचने के लिए आग का सहारा ले रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। अभी यह ठंड इतने में ही नही रुकेगी।
अभी पछुवा हवा और ठिठुरन बढ़ाएगी जिस वजह से तापमान अभी और नीचे जाएगा और कोहरा और गलन और बढ़ेगी। अगले तीन दिन के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हैं। मौसम विभाग ने बताया कि पछुवा हवाओं के चलते आने वाले तीन दिनों में ठंड और बढ़ेगी। दिल्ली NCR में शीतलहरी को लेकर येलो अर्लट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 5 दिनों तक शीतलहरी का येलो अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें:-New Year 2023: नए साल पर मंदिरों में लगी भक्तों भीड़, धार्मिक अंदाज में दिखाई दी 2023 की पहली सुबह
