Kanpur Weather Today : बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ी, ठिठुरते रहे लोग, 10.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा
Kanpur Weather Today कानपुर में बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ी है।
Kanpur Weather Today कानपुर में बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ी है। ठंड बढ़ने से लोग ठिठुरते नजर आ रहे है। वहीं, 10.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा और 25.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा रहा है।
कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Weather Today पश्चिमी हवाएं थमने की वजह से ठंड में जरूर कमी रही, लेकिन देर रात हुई बूंदाबांदी ने मौसम में परिवर्तन होने की संभावनाएं जगा दी हैं। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में नए साल के स्वागत से पहले बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
जिससे मौसम में ठंड का इजाफा होगा। पश्चिमी हवाएं भी तेजी से चल सकती हैं, जिससे बर्फीली हवाएं चलने से जाड़ा बढ़ सकता है।
शुक्रवार की देर रात दो बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई थी। इससे हवा में नमी बढ़ गई और ठंड में इजाफा हो गया था। इस मौसम की वजह से तापमान में भी काफी गिरावट आ गई थी। तड़के तक ठंड का असर रहा। हल्के बादल होने से पूरे दिन ठंड बढ़ने की संभावना लग रही थी, लेकिन फिर मौसम खुल गया और चटख धूप खिल गई। धूप तेज होने से तापमान फिर बढ़ गया और मौसम में ठंड से काफी राहत हो गई।
दिन में पारा तेजी के साथ बढ़ा, जिससे अधिकत तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान में इस वृद्धि से मौसम में गर्मी का अहसास बढ़ गया। वहीं रात में भी पारा दस से अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार 10.6 डिग्री सेल्सियस तापमान होने की वजह से रात में भी ठंड ज्यादा नहीं रही।
मौसम विज्ञान डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बूंदाबांदी के बाद आखिरी सप्ताह में बारिश होने संभावना बन रही है। इससे ठंड में इजाफ होगा, साथ ही चार से पांच दिन धूप गायब हो सकती है। बादल छाने की वजह से इस तरह का मौसम हो सकता है।
दिसंबर के आखिरी सप्ताह मौसम एकदम करवट ले सकता है। बूंदाबांदी के बाद मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अनुमान है कि नए साल के स्वागत से पहले ही बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बादल
इसलिए बारिश की है संभावना
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर 26 व 27 दिसंबर को हल्की बारिश और हिमपात होने की संभावना जताई जा रही है। इसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हवाएं चलने से बर्फीली हवाएं तो ठंड बढ़ाएंगी ही, साथ ही बादल छाने और बारिश होने की संभावना भी बनी रहेगी।
बीते सात दिनों का तापमान
दिसंबर न्यू. अधि.
23 7.6 25.0
22 8.8 25.0
21 5.4 23.4
20 09.8 20.8
19 07.6 21.6
18 06.8 24.0
17 06.2 23.5
