बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धाओं से बौद्धिक और शारीरिक क्षमता का होता है आकलन: संध्या यादव
अमृत विचार, जयसिंहपुर, सुल्तानपुर। गोल्डन बेल्स ग्लोबल स्कूल बरौसा में आयोजित तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट स्पर्धा का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की तरफ से पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के बरौसा स्थित गोल्डन बेल्स ग्लोबल स्कूल में बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए विद्यालय प्रबंधन ने तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया।
जिसमें प्राइमरी से लेकर जूनियर तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, खो-खो, जिग-जैक रेस, एरोबिक डांस, रिंग रेस, बाल कलेक्टिंग खेल में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। शनिवार को समापन के दिन प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, नायब तहसीलदार संध्या यादव, ब्लॉक प्रमुख करौदी सर्वेश मिश्र ने प्रमाण पत्र और इनाम देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल का हमारे जीवन में अहम योगदान है। खेल से शारीरिक और मानसिक दोनों का विकास होता है। खेल स्पर्धा के आयोजन को लेकर उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। नायब तहसीलदार संध्या यादव ने कहा बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धाएं होना जरूरी है। इससे उनकी बौद्धिक और शारीरिक क्षमता का आकलन होता है। जो आगे चलकर अभिभावकों को बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण में सहायक होता है।
प्रबंधक राजेश शुक्ल ने आए हुए अतिथियों को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार देने का कार्य कर रहा है। इस मौके भाजपा महामंत्री रत्नेश तिवारी, प्रधानाध्यापिका रेनू शुक्ला, शिक्षक गण विकास उपाध्याय, रीना पाण्डेय, सरिता, आभा, रिचा, स्वाति, शिखा, दीपक, नीरज, दिनेश, प्रशांत, किरन आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-सुल्तानपुर: राजीव बने दूबेपुर ब्लॉक अध्यक्ष तो सचिन मंत्री
