आगरा: छेड़छाड़ की शिकार महिला ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

आगरा, अमृत विचार। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सीएम योगी लाख प्रयास कर लें लेकिन यूपी पुलिस इसको लेकर हमेशा लापरवाह रुख अख्तियार करती है। खबर आगरा के खंदौली क्षेत्र की है। यहां एक महिला के साथ गांव के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। खेत में खींच कर ले जाने का प्रयास किया। महिला का शोर सुनकर आए लोगों को देखकर आरोपी भाग निकला। परिजन दो दिन तक थाने के चक्कर लगाते रहे, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से आहत होकर पीड़िता ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

शुक्रवार सुबह घटना का पता चलने पर परिजन ने हंगामा कर दिया। आरोपी और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। मिली जानकारी के अनुसार मामले में पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। एसीपी एत्मादपुर को जांच के आदेश दिए हैं।

मृतक महिला 25 साल की है। पति गुजरात में काम करता है। वह अपने बेटे और ससुर के साथ गांव में रह रही थी। परिजनों का आरोप है कि बुधवार शाम को वह गांव के मंदिर से ससुर से कुछ सामान लेने जा रही थी। रास्ते में संदीप जाटव नामक युवक मिल गया है। उसे खींचकर खेतों में ले जाने लगा। महिला के विरोध करने पर दो हजार रुपये दिखाकर साथ चलने की कहने लगा। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। महिला और ससुर थाने पर गए। मगर, उनकी सुनवाई नहीं हुई। इससे आहत महिला ने रात में फंदा कस लिया। शुक्रवार सुबह ससुर ने बहु को कमरे से बाहर नहीं देखा। वो देखने गए। उनका शव फंदे पर लटका हुआ था। 

ये भी पढ़ें -लखनऊ: गोमती तट पर गार्ड रूम में लगी आग, टला बड़ा हादसा  

संबंधित समाचार