बरेली: ब्लाक के कारण एक घंटा रोकनी पड़ी सियालदह एक्सप्रेस
बरेली कैंट से रसुईया के बीच रहा डेढ़ घंटे का ब्लाक, आठ घंटे की देरी से रवाना हुई आला हजरत एक्सप्रेस
बरेली, अमृत विचार। इन दिनों हर रोज रेलवे पटरियों की मरम्मत व अन्य कार्य किए जा रहा हैं। जिसके चलते रेल अधिकारियों को ब्लॉक लेना पड़ रहा है। ब्लाक के कारण हर दिन ट्रेनें बरेली जंक्शन पर खड़ी करनी पड़ रही हैं। बुधवार को डेढ़ घंटे के ब्लाक के कारण सियालदह एक्सप्रेस को लगभग एक घंटा तक जंक्शन पर रोकना पड़ा। ट्रेन यहां से रवाना हुई तो कैंट स्टेशन के पास खड़ी कर दी गई। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
दरअसल 13152 सियालदह एक्सप्रेस करीब दो घंटा की देरी से बरेली जंक्शन पहुंची थी, लेकिन रेल पटरियों पर हो रहे कार्य के चलते दोपहर 13.25 बजे से 15.00 बजे तक का ब्लाक कैंट से रसुईया के बीच लिया गया था। ऐसे में सियालदह एक्सप्रेस जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ही काफी देर तक खड़ी रही।
दोपहर करीब 14.20 पर ट्रेन को जंक्शन से रवाना किया, लेकिन इसके बाद ट्रेन कैंट के पास रोक ली गई। पीतांबरपुर पहुंचते यह ट्रेन लगभग साढे़ तीन घंटा लेट हो गई। इसके अलावा राजधानी एक्सप्रेस व गरीबरथ एक्सप्रेस का संचालन भी प्रभावित हुआ। दिल्ली के पास चल रहे ब्लाक के कारण आला हजरत एक्सप्रेस 8 घंटे से ज्यादा की देरी से बरेली जंक्शन से पौने तीन बजे के आसपास रवाना हुई।
घने कोहरे ने थाम दी ट्रेनों की रफ्तार: बुधवार को घना कोहरा छाया रहा, जिसकी वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस 7 घंटा 23 मिनट, 12327 उपासना एक्सप्रेस 4 घंटा 19 मिनट, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 5 घंटा, 13151 सियालदह एक्सप्रेस 3 घंटा 40 मिनट,
22454 राज्यरानी एक्सप्रेस 1 घंटा 22 मिनट, 22318 हमसफर एक्सप्रेस 3 घंटा, 12204 सहरसा गरीबरथ 1 घंटा 48 मिनट, 15098 अमरनाथ एक्सप्रेस 1 घंटा 26 मिनट की देरी से बरेली जंक्शन पहुंची। इसके अलावा एक दर्जन के आसपास ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही थीं।
ये भी पढ़ें - बरेली: अधिकतम तापमान में माइनस सात डिग्री की गिरावट, ठिठुरन के बीच आरेंज अलर्ट
