रामपुर: श्यामलाल ने बलवीर को 27 वोटों हराया, छठी बार बने अध्यक्ष
रामपुर बार एसोसिएशन चुनाव के बाद झूमे अधिवक्ता, अध्यक्ष-महासचिव को फूल मालाओं से लादकर किया जोरदार स्वागत
रामपुर, अमृत विचार। बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद का ताज छठी बार श्यामलाल के सिर पर सजा। वह अपने प्रतिद्वंदी बलवीर सिंह को 27 वोटों से हराकर चुनाव जीते हैं। अधिवक्ता श्यामलाल को 311 और बलवीर सिंह को 285 वोट मिले। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशियों को साथी अधिवक्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया। मिठाई बांटी और साथी अधिवक्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। ढोल बजाकर खुशी जताई।
हर साल दिसंबर माह में बार एसोसिएशन चुनाव होते हैं। 735 अधिवक्ता बार में पंजीकृत हैं। 678 अधिवक्ताओं ने वोट डाले। इस बार भी कुछ रोज पहले चुनाव की घोषणा होने के बाद अधिवक्ता सक्रिय हो गए थे। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए श्यामलाल और बलवीर सिंह ने नामांकन कराया था। जिसके बाद दोनों प्रत्याशी अपने-अपने अधिवक्ताओं के साथ संपर्क में जुट गए थे।
जिसके बाद मंगलवार को सुबह नौ बजे से साढ़े चार बजे तक अध्यक्ष पद सहित कई पदों पर वोट डाले गए थे। शाम पांच बजे से एल्डर कमेटी के चेयरमैन वी के माथुर के नेतृव में गिनती शुरू हो गई थी। जिसके बाद 12 रांउड तक चली गिनती में श्यामलाल को अपने प्रतिद्वंदी बलवीर सिंह को 27 वोटों से होकर विजयी घोषित किए गए।
सभी अधिवक्ताओं ने उनको बधाई देना शुरूकर कर दी। इस दौरान कचहरी परिसर में ही ढोल नगाड़े बजने शुरू हो गए। कुछ साथी अधिवक्ताओं ने आतिशबाजी छोड़ना शुरू कर दी। देर रात तक बधाई देने का कार्यक्रम चलता रहा। बार चुनाव में अधिवक्ता श्यामलाल को 311 और बलवीर सिंह को 285 वोट मिले।
बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने जुमना प्रसाद: देर रात को बार चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष जुमना प्रसाद ने प्रतिद्वंदी मोहम्मद जमीर को हरा दिया गया। जमुना प्रसाद को 367 और मोहम्मद जमीर रिजवी को 222 वोट मिले। जमुना प्रसाद 122 वोट से जीत गए। इसके अलावा उपाध्यक्ष दस वर्ष से अधिक में संजय कुमार श्रीवास्तव को 208 और सदाकत हुसैन को 187 वोट मिले। 21 वोट से संजय कुमार जीत गए।
उपाध्यक्ष दस वर्ष से कम में राजीव कुमार को 282 और फखरे आलम को 214 वोट मिले। राजीव कुमार 68 वोट से जीते। जबकि महासचिव अशोक कुमार को 183 महबूबअली को 99 वोट मिले। अशोक कुमार 84 वोट से जीते। संयुक्त सचिव पुस्तकालय ब्र्रजेश कुमार राजपूत बने। इसके अलावा संयुक्त सचिव प्रचार विनोद कुमार श्रीवास्तव को 374 वोट मिलने पर जीत गए। कोषाध्यक्ष अखिलेश कश्यप बने।
बार एसोसिएशन में रात तक रही गहमा गहमी: श्याम लाल जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। उन्हें पांच बार पहले भी अध्यक्ष चुना जा चुका है। अधिवक्ताओं ने जुझारू और संघर्षशील श्यामलाल पर एकबार फिर भरोसा किया है। चुनाव और मतगणना की वजह से गहमा गहमी का माहौल रहा।
ये भी पढ़ें - रामपुर: कोर्ट से गैरहाजिर चल रही पूर्व सांसद के खिलाफ फिर से वारंट जारी
