बहराइच: धरने पर बैठा परिवार तो पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जानें पूरा मामला
अमृत विचार, बहराइच। जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के बटुरहा गांव निवासी एक महिला और उसकी बेटी को पर दबंग तीन दिन में दो बार हमला कर चुके हैं। लेकिन पुलिस ने तहरीर ही नहीं लिया। इस पर मंगलवार को पूरा परिवार कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने थाने बुलाकर दबंगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बटुरहा निवासी सुंदरी देवी पत्नी रमेश चंद्र मंगलवार को परिवार समेत कलेक्ट्रेट में धरना स्थल पहुंच गई। दबंगों के हमले में घायल महिला फखरपुर पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठ गई। महिला का कहना है कि गांव निवासी संतोषी, लौटन, राकेश, सुरेश, अखिलेश, देवी दयाल, अंकित और सुमित ने पहले 17 नवंबर को बाइक से टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई।
इसकी सूचना उसने थाने पर दी तो सभी नाराज हो गए। 19 नवंबर को सभी ने मिलकर महिला और उसकी बेटी को मारापीटा और अपशब्द कहे। पुलिस को महिला तहरीर देने गई तो पुलिस ने तहरीर लेने से इंकार कर दिया। इस पर महिला पूरे परिवार समेत मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंच गई। महिला ने पुलिस के खिलाफ कलेक्ट्रेट में धरना शुरू कर दिया। घायल महिला आप बीती बताने लगे।
इसकी जानकारी कोतवाली नगर और देहात पुलिस ने फखरपुर पुलिस को दी। जिस पर परिवार को थाने बुलाया गया। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि महिला को थाने आना चाहिए था। महिला डायरेक्ट जिला मुख्यालय चली गई। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अभी को न्याय मिलेगा।
यह भी पढ़ें;-लखनऊ विश्वविद्यालय : हॉस्टल में समय बदलाव को लेकर छात्रों का हंगामा
