लखनऊ का ये चौराहा अब कमेडियन राजू श्रीवास्तव  के नाम से जाना जायेगा, मेयर ने किया लोकार्पण

Amrit Vichar Network
Published By Ravi Shankar Gupta
On

अमृत विचार लखनऊ। पर मुस्कान बिखेरना बहुत ही पुण्य का कार्य है। स्वर्गीय राजू इस नाते से महान कलाकार थे। महापौर ने कहा कि लखनऊ राजू श्रीवास्तव का दूसरा घर था।

राजाजीपुरम में उनका ससुराल है। यहां अक्सर कई मंचो पर उनसे भेंट हो जाया करती थी। उनका असमय जाना असहनीय है और उनकी कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता। महापौर ने आगे बताया कि लखनऊ में उनके राजाजीपुरम स्थित ससुराल के निकट का ई ब्लॉक चौराहे का नाम उनके नाम से राजू श्रीवास्तव चौराहा करने की घोषणा मैंने श्रद्धांजलि सभा में की थी, जिसको नगर निगम कार्यकारिणी में पास कराया, जिसका लोकार्पण आज यहां किया गया है। महापौर ने कहा कि इस चौराहे का सौंदर्यकरण भी कराया जाएगा।

जिससे लखनऊ वासियों के दिलों में राजू श्रीवास्तव हमेशा जिंदा रहेंगे, उनकी याद हम सबके दिलों में सदैव बनी रहेगी। इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया संग पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी, मनकामेश्वर मंदिर की महंत दिव्यगिरि, भाजपा नेत्री अपर्णा यादव, भाजपा नेता अंजनी श्रीवास्तव, भाजपा पार्षद शिवपाल सवारियां, पार्षद रेखा सिंह, पार्षद अन्नू मिश्रा, राष्ट्रिय कवि वेदव्रत वाजपेयी सहित प्रशंसक, परिवारीजन, बड़ी संख्या में अन्य जन मौजूद रहे।

ये भी पढ़े:-  लखनऊ : नगर निकायों का कार्यकाल समाप्त, शासनादेश जारी

संबंधित समाचार