बहराइच : आईजीआरएस निस्तारण में शिथिलता पर दो एसडीएम व तहसीलदारों को प्रतिकूल प्रविष्टि

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

अमृत विचार, बहराइच। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) से रही शिकायत पर रुचि लेने वाले अधिकारियों पर डीएम ने कार्यवाई की है। डीएम ने दो एसडीएम और तहसीलदारों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। जबकि चार तहसीलों के एसडीएम और तहसीलदारों से स्पष्टीकरण तलब किया है। डीएम की इस कार्यवाई से जिले के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

सरकार ने जनता की समस्याओं के लिए आईजीआरएस की सुविधा प्रदान की है। लेकिन जनपद के अधिकारी इस पोर्टल के द्वारा आने वाले जन शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। निस्तारण की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में डीएम ने जानकारी ली।

जन सुनवाई-समाधान (आईजीआरएस) पोर्टल पर शासन द्वारा निर्धारित की जाने वाली रैकिंग में जिले के तहसीलों की स्थिति संतोषजनक पाए जाने पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कड़ा रूख अखितार करते हुए तहसील मिहींपुरवा कैसरगंज के उप जिलाधिकारियों तहसीलदारों को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की है। इसके अलावा तहसील सदर, नानपारा, पयागपुर महसी की स्थिति भी अच्छी पाए जाने पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों तहसीलदारों से 03 दिन में स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

सम्बन्धित की ओर से संतोषजनक उत्तर पाए जाने पर इन अधिकारियों को भी प्रतिकूल प्रविष्टि से दण्डित किया जायेगा। सुझावों के बावजूद निस्तारण की स्थिति अच्छी पाए जाने पर डीएम ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आने वाले शिकायतों का निस्तारण समय से किया जाए। डीएम ने अपर जिलाधिकारी मनोज मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा को निर्देश दिया कि अपने स्तर पर सन्दर्भों के निस्तारण की समीक्षा कर लापरवाह गैर जिम्मेदार अधिकारियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कार्रवाई प्रस्तावित की जाए।

यह भी पढ़ें:-बहराइच : प्राथमिक विद्यालय बनकटा का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

संबंधित समाचार