बरेली: सीएम के जाने के बाद अपने घरों पर जाने के लिए निकले लोग, सवारियां नहीं मिलीं तो चल दिए पैदल
बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करने बरेली आए थे। इस दौरान उनका कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दूर-दराज से आए लोग अपने घरों के लिए निकल पड़े। बरेली कॉलेज कार्यक्रम स्थल से भारी सख्या में जनसैलाब छुटते ही सड़कों पर भीड़ नजर आने लगी। लोग जिन प्रतिनिधियों व गांव के लोगों के साथ आए थे। वह तो अपने वाहनों से घर को लौटने लगे। लेकिन कई लोग मुख्यमंत्री को सुनने के लिए सवारियों से आए थे। जाते समय भीड़ अधिक होने पर सड़कों पर वाहन कम पड़ गए।
ये भी पढ़ें- CM योगी कार्यक्रम से पहले 'कुत्तों की शामत', बरेली कॉलेज से पकड़े कुत्ते
लोग पैदल ही अपने घरों की तरफ निकलने लगे। बरेली कॉलेज से सैटेलाइट तक का सफर लोगों ने पैदल ही शुरू कर दिया। यही स्थिति बदायूं रोड की थी। पुल पर वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति बन गई। मौके पर लगी पुलिस को जनता को साधना मुश्किल हो गया। कई लोग जिन वाहनों से आए थे उनके साथ वाले पहले ही निकल गए तो उन्हें घर जाने में काफी दिक्कत हुई। रोड पर पब्लिक का नजारा देखते ही बन रहा था। लोग हाथों में झंडे लेकर वापस लौट थे। महिलाओं को अपने साथी महिलाओं को तलाशने में काफी दिक्कत हो रही थी।
ये भी पढ़ें- बरेली: CM योगी ने नाथनगरी को दी 1459 करोड़ रुपए लागत की 188 विकास परियोजनाओं की सौगात
