पैगम्बर मोहम्मद ने दुनिया को पढ़ाया मानवता का पाठ :मौलाना इलियास
अमृत विचार, मिल्कीपुर/ अयोध्या। विकासखंड मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत खिहारन में मदरसा दारुल उलूम रजा ए मुस्तफा में ईद मिलादुन्नबी जलसे का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मौलाना इलियास जगदीशपुरी रहे।
उन्होंने जलसे को संबोधित करते हुए कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद का पूरा जीवन मानवता को समर्पित था। उन्होंने पूरी दुनिया को इंसानियत का पाठ पढ़ाया है। मौलाना हिदायत उल्लाह कादरी, कारी शान मोहम्मद सुल्तानपुरी, शहजाद गोंडवी, मौलाना मोहम्मद असलम रजा, मौलवी रियासत हुसैन, कारी सादाब सुल्तानपुरी समेत कई उलेमाओं ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता मौलाना हिदायतुल्लाह कादरी व संचालन साकिब रजा नूरी ने किया। ग्राम प्रधान एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अजीत मौर्य ने स्वागत किया। रवीउल्लाह खान, गुलजार खान, शमशाद खान, शब्बीर अंसारी, फिरोज खान ,सऊद खान सहित सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए।
ये भी पढ़ें - रामपुर : बाइक सवार पिता-पुत्र को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत...परिवार में मचा कोहराम
