संविधान दिवस: दिलाई गई संविधान रक्षा की शपथ, कई जगह हुए कार्यक्रम  

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

उन्नाव, अमृत विचार। संविधान दिवस के उपलक्ष्य मे कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल सभागार मे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नरेन्द्र सिंह द्वारा कलेक्टेट के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गयी।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि 26 नवम्बर 1949 को समिति के द्वारा संविधान लिखकर पूर्ण करने पर देश की संविधान सभा द्वारा संविधान को विधिवत रूप से स्वीकार किया गया था। इसी के फलस्वरूप 26 नवम्बर को पूरे देश मे राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया जाता है। उन्होने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि हम सभी को संविधान के अनुसार ही अपने पदीय दायित्वों का निवर्हन करना चाहिए।

संविधान दिवस के अवसर पर दीवानी न्यायालय, उन्नाव के केंद्रीय सभागार में मा0 जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उन्नाव प्रतिमा श्रीवास्तव के निर्देशन में विराट कुमार श्रीवास्तव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में सभागार में उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण, नामिका अधिवक्ता, पराविधिक स्वयं सेवक, दीवानी न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव के कर्मचारी गणों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलायी गयी।

ये भी पढ़ें- श्रद्धा हत्याकांड को लेकर साक्षी महाराज ने दिया बड़ा बयान, बोले- धर्म विशेष से नहीं जुड़ा है ये मामला

इसके अलावा संविधान दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के दौरान सांसद डा. सच्चिदानन्द हरि साक्षी महाराज द्वारा भी संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया गया। इस दौरान समस्त विधायक गण, जिलाधिकारी, पुसिल अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जिले के समस्त सरकारी कार्यालयों, निगमों, विद्यालयों आदि में भी सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा संविधान की शपथ ली गयी।

संबंधित समाचार