चित्रकूट: जिला जज ने न्यायिक अधिकारियों के साथ किया भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ
संविधान दिवस पर डीएम ने दिलाई संविधान की शपथ
चित्रकूट, अमृत विचार। संविधान दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला न्यायालय के वीसी कक्ष में प्रभारी जिला जज रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों के साथ भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। उधर, जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई।
26 नवंबर 1949 को देश की संविधान सभा ने संविधान को विधिवत रूप से स्वीकार किया था। 26 जनवरी 1950 को इस संविधान को देश में लागू किया गया था। 26 नवंबर को राष्ट्रीय संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय संविधान दिवस को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। इस अवसर पर शनिवार को प्रभारी जनपद न्यायाधीश रवींद्र रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय के वीसी कक्ष में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव विदुषी मेहा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रभारी जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रवींद्र कुमार श्रीवास्तव, संजय के लाल विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट, दीपनारायण तिवारी विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट, विनीत नारायण पांडेय अपर जिला जज/त्वरित न्यायालय, संजय कुमार V मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोनम गुप्ता सिविल जज (जू.डि.), वसुंधरा शर्मा व संघमित्रा न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुरेश तिवारी अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन तथा न्यायिक कर्मचारी मौजूद रहे।
उधऱ, राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों, कर्मचारियों को देश के संविधान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार ही निष्पक्षता, ईमानदारी से अपने पदीय दायित्व का निर्वहन करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह , अपर जिलाधिकारी न्यायिक रामजन्म यादव व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- लखनऊ: दिन में नहीं होगा मेट्रो के मेंटिनेंस से जुड़ा काम, यात्रियों की सुविधा के लिए फिक्स हुआ नया टाइम
