आरोप-प्रत्यारोप: BJP केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही! सिसोदिया ने की जांच की मांग

Amrit Vichar Network
Published By Himanshu Bhakuni
On

मनोज तिवारी ने इन आरोपों के जवाब में कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गुजरात और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में हार के डर के चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाने के एक दिन बाद शुक्रवार को इस मामले में जांच की मांग की और कहा कि वह निर्वाचन आयोग के समक्ष भी इस मामले में शिकायत दर्ज कराएंगे। 

सिसोदिया ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि भाजपा नेता मनोज तिवारी ने केजरीवाल के खिलाफ बृहस्पतिवार को जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किया, वह ‘खुली धमकी’ है। उन्होंने कहा, उनकी भाषा अरविंद केजरीवाल की हत्या के लिए रची जा रही साजिश की ओर इशारा करती है। हम इस धमकी के लिए मनोज तिवारी को गिरफ्तार किए जाने की भी मांग करते हैं।

मनोज तिवारी ने इन आरोपों के जवाब में कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने इस आरोप को खारिज किया कि उनकी पार्टी केजरीवाल को मारने की साजिश रच रही है। सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात और एमसीडी चुनाव में हार के डर के चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रची है और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी इसमें शामिल हैं। 

आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हत्या की साज़िश रची जा रही है। आज 12:30 बजे स्टेट इलेक्शन कमिशनर को भाजपा की शिकायत करेंगे। मनोज तिवारी की शिकायत भी पुलिस को देंगे। Gujarat-MCD का किला ढहता देख Delhi CM की हत्या की साज़िश में BJP जुटी है। Mano jTiwari ने TV Program में Arvind Kejriwal पर हमले की बात कही है। मनोज तिवारी और उनके साथी हमले की तैयारी कर रही है और BJP ने हमले की भूमिका बनानी शुरू कर दी है। ManojTiwari ना केवल Arvind Kejriwal की हत्या की साज़िश कर रहे हैं, बल्कि भूमिका भी बना रहे हैं कि लोगों को टिकट नहीं मिला तो उन्होंने हत्या कर दी। ये BJP कैसी राजनीति कर रही है कि हत्या करने की भूमिका बना रही है। ये शर्मनाक है, हम इसकी शिक़ायत करेंगे।

ये भी पढ़ें : अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं, 'AAP' संदीप भारद्वाज की मौत की जिम्मेदार : मनोज तिवारी 

ये भी पढ़ें : केजरीवाल की हत्या करवाना चाहती है BJP, मनोज तिवारी ने कर ली प्लानिंग, मनीष सिसोदिया का बड़ा आरोप

संबंधित समाचार