झारखंड: डैम में डूबने से दो बच्चों की मौत, नहीं हो पाई पहचान

Amrit Vichar Network
Published By Sakshi Singh
On

सूत्रों ने बताया कि मृतक बच्चो का उम्र दस से बारह के बीच बताया जा रहा है। हालांकि, डैम की गहराई अधिक होने के कारण शवों को बाहर निकालना संभव नहीं हो पाया है।

गिरिडीह। झारखंड में गिरिडीह जिले के जमुआ थाना इलाके के ओराडी डैम में डूबने से दो बच्चो के मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि जमुआ बाजार चौक के चार नाबालिग बच्चे किसी को बताए बगैर ओराड़ी डैम नहाने चले गए। इसमें दो बच्चे तो बाहर निकल कर घर भी चले गए जबकि दो और बच्चे गहराई में जाने के क्रम में डूब गए। फिलहाल दोनों का पहचान नही हो पाया है। 

ये भी पढ़ें:-क्षेत्रीय भाषा में MBBS की पढ़ाई से जानकारी का सीमित हो जाएगा दायरा: चिकित्सक

सूत्रों ने बताया कि मृतक बच्चो का उम्र दस से बारह के बीच बताया जा रहा है। हालांकि, डैम की गहराई अधिक होने के कारण शवों को बाहर निकालना संभव नहीं हो पाया है। पुलिस घटनास्थल पहुंच कर राहत बचाव कार्य में जुट गई है। इस बीच गिरिडीह जिला मुख्यालय के खंडोली डैम से गोताखोरों की टीम को ओरादी डैम पर पहुंच कर शवों को निकाल लिया है।

ये भी पढ़ें:-मुकेश अंबानी बन गए नाना, बेटी ईशा ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

 

संबंधित समाचार