अमरोहा: सिक्योरिटी कंपनी के कार्यालय में महिला की हत्या, हिरासत में सुपरवाइजर
अमरोहा, अमृत विचार। गजरौला थाना क्षेत्र में निजी सिक्योरिटी कंपनी के कार्यालय में मंगलवार रात महिला की हत्या कर दी गई। उसका शव कार्यालय में अंदर पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के हाथ पीछे की ओर बंधे थे। सिर पर चोट के निशान और गले में फंदा कसा हुआ था। एसपी ने घटनास्थल …
अमरोहा, अमृत विचार। गजरौला थाना क्षेत्र में निजी सिक्योरिटी कंपनी के कार्यालय में मंगलवार रात महिला की हत्या कर दी गई। उसका शव कार्यालय में अंदर पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के हाथ पीछे की ओर बंधे थे। सिर पर चोट के निशान और गले में फंदा कसा हुआ था। एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
यह भी पढ़ें- अमरोहा: अज्ञात वाहन ने टेंपो में मारी टक्कर, हादसे में 4 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
यह घटना गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला मछली मंडी की है। मोहल्ला जवाहर नगर निवासी कुलवीर सिंह के मकान में एक निजी सिक्योरिटी कंपनी चैकमेट का कार्यालय व पेंटर की दुकान है। मंगलवार रात किसी समय कार्यालय में अज्ञात महिला की हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह वहां पहुंचे पेंटर शहजाद ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला खुला देखा।
वह अंदर पहुंचा तो कार्यालय में महिला का शव पड़ा था। इसके बाद सिक्योरिटी कंपनी का सुपरवाइजर सोमवीर भी मौके पर पहुंच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिनाख्त करने की कोशिश की। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं सकी। इसके बाद एसपी आदित्य लांग्हे ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया।
डॉग स्क्वायड टीम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्षय जुटाए। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि अज्ञात महिला का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। उसकी शिनाख्त कराई जा रही है। सिक्योरिटी कंपनी के सुपरवाइजर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले का जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- अमरोहा: कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में लगाई डुबकी, तिगरी धाम में उमड़ी की भीड़
