मुरादाबाद : पारदर्शिता के साथ कराएं धान खरीद, डीएम ने बैठक में दिए निर्देश
मुरादाबाद,अमृत विचार। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में धान खरीद की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ धान खरीद सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र प्रभारियों की मनमानी पर रोक लगाएं। केंद्र के बिना सूचना गायब मिलने वाले केंद्र प्रभारियों पर सख्त कारवाई करें। जो न …
मुरादाबाद,अमृत विचार। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में धान खरीद की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ धान खरीद सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र प्रभारियों की मनमानी पर रोक लगाएं। केंद्र के बिना सूचना गायब मिलने वाले केंद्र प्रभारियों पर सख्त कारवाई करें। जो न माने उन्हें हटाकर दूसरे को जिम्मेदारी दें। बैठक में अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजेश्वर प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: अवैध साप्ताहिक मंगल बाजार के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र भेजेंगे व्यापारी
