इटावा: निकाय चुनाव के लिये कांग्रेसियों ने ठोकी दावेदारी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

इटावा। जिला कांग्रेस कार्यालय पर आगामी स्थानीय निकाय चुनाव के संबंध में आवश्यक बैठक हुई। बैठक में कांग्रेसियों ने चुनाव लड़ने के लिए अपनी अपनी दावेदारी ठोंकी। जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि जनपद के सभी निकायों में पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा कि नगर पालिका …

इटावा। जिला कांग्रेस कार्यालय पर आगामी स्थानीय निकाय चुनाव के संबंध में आवश्यक बैठक हुई। बैठक में कांग्रेसियों ने चुनाव लड़ने के लिए अपनी अपनी दावेदारी ठोंकी। जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि जनपद के सभी निकायों में पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा कि नगर पालिका चुनावों में पार्टी को बड़ी सफलता मिलेगी।

बैठक में इकदिल नगर पंचायत से स्वाति कुमारी, बकेवर नगर पंचायत से अंबुज त्रिपाठी, भरथना नगर पालिका से पूर्व सभासद सुखराम सिंधी, ब्रजेश शर्मा, इटावा नगर पालिका से अवनीश वर्मा, हरविलास दोहरे, हरेंद्र दिवाकर, श्याम सिंह कुशवाहा ने अपना आवेदन दिया। जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा कि जो पार्टीजन अपना आवेदन देना चाहें वह निर्धारित प्रारूप भरकर जमा करें।

जिससे उनका आवेदन उचित समय पर प्रदेश कार्यालय उचित समय पर भेजा जा सके। इसी क्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रदेश सचिव मो.राशिद, पी.सी.सी. सदस्य कोमल सिंह कुशवाहा तथा पी.सी.सी. सदस्य आलोक यादव को प्रस्ताव पारित कर इटावा नगरपालिका का चुनाव प्रभारी बनाया गया। प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी वाचस्पति द्विवेदी को दी गई। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर प्रथम बार कार्यालय आगमन पर कीरत प्रसाद पाल व रामप्रकाश दीक्षित का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पीसीसी सदस्य मोहम्मद राशिद खान, सुखराम संधि, कमल सिंह कुशवाहा, आलोक यादव, अरुण यादव, संजय तिवारी, सुरेंद्र प्रताप सिंह, कीरत प्रसाद पाल, वाचस्पति दुबे, आरबी सिंह पाल, अमित अग्निहोत्री, हरेंद्र सिंह पाल, आनंद दुबे अतुल मिश्रा जितेंद्र दुबे दद्दू, संजय मिश्रा, लवकुश यादव, शहनाज मंसूरी, सचिन संखवार, शिवम यादव, मुस्ताक अली आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-यूपी में सभी सीटों पर मजबूती से निकाय चुनाव लड़ेगी आप: सभाजीत सिंह

संबंधित समाचार