बहराइच: श्रावस्ती भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का निधन, क्षेत्र में शोक
विशेश्वरगंज/ बहराइच, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी श्रावस्ती के पूर्व जिलाध्यक्ष की देर रात को लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। निधन पर क्षेत्र के लोगों में शोक है। विशेश्वरगंज विकास खंड के कस्बा निवासी भारतीय जनता पार्टी जनपद श्रावस्ती के पूर्व जिलाध्यक्ष 72 वर्षीय जगदंबा प्रसाद शुक्ला की मृत्यु लखनऊ में इलाज …
विशेश्वरगंज/ बहराइच, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी श्रावस्ती के पूर्व जिलाध्यक्ष की देर रात को लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। निधन पर क्षेत्र के लोगों में शोक है।
विशेश्वरगंज विकास खंड के कस्बा निवासी भारतीय जनता पार्टी जनपद श्रावस्ती के पूर्व जिलाध्यक्ष 72 वर्षीय जगदंबा प्रसाद शुक्ला की मृत्यु लखनऊ में इलाज के दौरान हो गई। इससे क्षेत्र में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी जनपद श्रावस्ती के पूर्व जिलाध्यक्ष तथा ग्राम पंचायत नेठिया के ग्राम प्रधान व पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पद पर रह चुके शुक्ला का बीती रात लखनऊ के एक निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई है। उनके मृत्यु के बाद परिजनों ने उन्हें पैतृक निवास नेठिया के बभन पुरवा लेकर आए। जहां क्षेत्र के तमाम लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए मौजूद रहे। पार्टी के तमाम दिग्गज नेता मौके पर पहुंचे तथा उन्हें अंतिम विदाई दी।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, बृजेश पांडे, समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव, आनंद पांडे, सतीश चंद तिवारी पूर्व प्रधानाध्यापक, सतीश सोनी, संतोष तिवारी, ओंकार नाथ पांडे एडवोकेट, विजय शुक्ला संजय सिंह, सहित तमाम भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-नहीं रहे हिंदी साहित्य में आलोचना के प्रमुख हस्ताक्षर मैनेजर पाण्डेय
