अयोध्या : भारत को विश्व पटल पर स्थापित करने को संकल्पित है भाजपा : डॉ. ममता
अमृत विचार, अयोध्या। भाजपा महिला मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग 4 सत्र में सम्पन्न हुआ। उद्घाटन सत्र में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ. ममता पांडेय ने कार्यक्रम की शुरुआत की। डॉ. ममता पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी …
अमृत विचार, अयोध्या। भाजपा महिला मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग 4 सत्र में सम्पन्न हुआ। उद्घाटन सत्र में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ. ममता पांडेय ने कार्यक्रम की शुरुआत की। डॉ. ममता पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है।
द्वितीय सत्र में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना तिवारी ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं के योगदान पर कहा कि आदि काल से लेकर आजादी के लिए संघर्ष की अगर हम चर्चा करें तो इसमें महिलाओं को योगदान को कम नहीं आंका जा सकता है। तीसरे सत्र में महिला कार्यकतार्ओं के समक्ष राजनैतिक व व्यक्तिगत चुनौतियां विषय पर प्रदेश समिति की सदस्य बंसती सिंह ने कहा कि आज नारियों के समक्ष सामाजिक आर्थिक राजनीति सभी क्षेत्रों में चुनौतियां हैं।
इन सब चुनौतियों के होते हुए भी हमें आगे बढ़ना है। इसके लिए इच्छाशक्ति और संघर्ष की जज्बा होनी चाहिए। चौथे सत्र में क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य नेहा रस्तोगी ने नये भारत का निर्माण विषय पर कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के सिद्धान्तों को आत्मसात करते हुए सरकार योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को दे रही है।
सरकार की योजनाएं गरीबों, मजदूरों व किसानों के प्रति संकल्पित है। इस अवसर पर महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष आशा गौड़, मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरोज मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, डा विजय लक्ष्मी जायसवाल, प्रतिमा शुक्ला, प्रसूनलता सिंह, कुसुम मिश्रा, नीलम गुप्ता, माया सिंह, नीलम जायसवाल, प्रियंका मिश्रा, सीमा श्रीवास्तव उपस्थित रही।
यह भी पढ़ें:- अयोध्या : 300 वर्ष पुरानी 36 दुकानों पर चला बुलडोजर
