पूरे उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर मजबूती से निकाय चुनाव लड़ेगी आप- सभाजीत सिंह
अमृत विचार लखनऊ। पूरे उत्तर प्रदेश में गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ पदयात्रा निकाली जा रही है। आप निकाय चुनाव समिति के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा की पूरे प्रदेश में 3 नवंबर से 10 नवंबर तक यात्रा चलेगी और उत्तर प्रदेश के हर जिले और वार्ड में यह अभियान शुरू हो चुका है। जो …
अमृत विचार लखनऊ। पूरे उत्तर प्रदेश में गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ पदयात्रा निकाली जा रही है। आप निकाय चुनाव समिति के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा की पूरे प्रदेश में 3 नवंबर से 10 नवंबर तक यात्रा चलेगी और उत्तर प्रदेश के हर जिले और वार्ड में यह अभियान शुरू हो चुका है। जो भ्रष्टाचार के विरुद्ध आम आदमी पार्टी द्वारा संघर्ष है। सभाजीत सिंह ने कहा कि गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ अभियान समस्त नगर पालिका, नगर निगम और नगर पंचायतों में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए स सआप द्वारा शुरू किया जा चुका है।
प्रत्येक जिलों में आप जिलाध्यक्ष द्वारा इस मुहिम की शुरुआत हो चुकी है, जिस का समापन 10 नवंबर को होगा. शाहजहांपुर में पदयात्रा के दौरान उन्होंने जनता से अपील भी की है कि यह अभियान केवल आम आदमी पार्टी का अभियान नहीं बल्कि जनता के सहयोग से भ्रष्ट व्यवस्था में सकारात्मक संशोधन का अभियान है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति का शामिल होना आवश्यक है. इस अभियान का उद्देश्य बताते हुए सभाजीत सिंह ने कहा कि होने वाले निकाय चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने नगरीय विभागों में भ्रष्टाचार, फर्जी नियुक्तियां, विभागीय त्रुटियां, गंदगी का जमावड़ा, लापरवाही, पदाधिकारियों द्वारा कर्तव्यों का निर्वाहन न करना जैसी तमाम कमियां दूर करने के लिए इस अभियान की शुरुआत की है।
सभाजीत सिंह ने कहा कि यह अभियान इस भ्रष्ट तंत्र को समाप्त करने के लिए शुरू किया गया है जिसमें हर जिलों और वार्ड में रैलियां निकाली जा रही है ताकि शीघ्र ही सकारात्मक संशोधन हो सके और जनता को लाभ मिल सके. जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि वर्तमान समय में नगरपालिका भ्रष्टाचार और रिश्वत जैसे तंत्र में फंसकर अपने मूल कर्तव्य और दायित्वों से बहुत दूर जा चुकी है इसलिए उसको पुनः यह याद दिलाना जरूरी है कि उनका दायित्व क्या है. उन्होंने कहा कि जनता को लाभ पहुंचाने के लिए हर तरह का सार्थक संशोधन आम आदमी पार्टी करेगी क्योंकि आप के आदर्शों का यही मूल स्तंभ है।
ये भी पढ़े- बरेली: आम आदमी पार्टी ने किया बैठक का आयोजन, कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
