बांदा: आंगनबाड़ी केंद्र से लापता बालक का शव तालाब से हुआ बरामद

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। आंगनबाड़ी केंद्र पढ़ने गया बालक अचानक लापता हो गया। देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन उसका पता नहीं चला। घरवालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद बालक की तलाश शुरू कर दी। उधर परिजन भी इधर …

बांदा, अमृत विचार। आंगनबाड़ी केंद्र पढ़ने गया बालक अचानक लापता हो गया। देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन उसका पता नहीं चला। घरवालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद बालक की तलाश शुरू कर दी। उधर परिजन भी इधर उधर खोजबीन करते रहे। शुक्रवार की सुबह बालक का शव तालाब में उतराता पाया गया। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

बिसंडा थाना क्षेत्र के बिसंडी गांव निवासी शिवदर्शन उर्फ तनु (8) पुत्र अजय सिंह गुरुवार की सुबह घर से कुछ दूरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र बढ़ने गया था। दोपहर में खाना खाने के बाद बालक अचानक लापता हो गया। देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। पता किया तो आंगनबाड़ी केंद्र में उसका बस्ता रखा हुआ था। शिवदर्शन का कुछ अता पता नहीं था। परिजनों ने उसकी मुहल्ला पड़ोस में तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। देर शाम तक बालक के न मिलने पर घरवालों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

सूचना मिलते ही बबेरू, बिसंडा, कमासिन समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। बालक की खोजबीन करना शुरू कर दिया। एक तरफ परिजन तो दूसरी तरफ पुलिस भी उसकी खोजबीन में जुटी रही। लेकिन रात भर खोजने के बाद भी बालक का कुछ पता नहीं चला। सुबह होने पर परिजन फिर से उसकी तलाश में निकले। देखा तो उसका शव तालाब में उतरा रहा था। शव देखते ही परिवारीजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने परिजनों से पूछतांछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया।

मृतक के चाचा लवकुश सिंह ने बताया कि गांव में उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। उसका भतीजा आंगनबाड़ी केंद्र पढ़ने गया था। वहीं से अचानक लापता हो गया। उसने आशंका जताई है कि किसी ने उसके भतीजे की हत्या करने के बाद शव को तालाब में फेंक दिया है। क्योंकि शव मिलने के बाद उसके पेट से पानी भी नहीं निकला है। दो चिकित्सकों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम किया।

ये भी पढ़ें-गंभीरता से निकाय चुनाव लड़ें पदाधिकारी : पूर्व मंत्री

संबंधित समाचार