बहराइच: बाराबंकी टोल प्लाजा पर विधायक नानपारा की गाड़ी पर हमला, धरने पर बैठे अपना दल M.L.A.

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के नानपारा विधानसभा क्षेत्र के अपना दल के विधायक के वाहन पर शुक्रवार को लखनऊ जाते समय पथराव कर दिया गया। जिससे उनका वाहन टूट गया। वाहन में विधायक भी मौजूद थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। हमले को लेकर जिले में समर्थकों ने नाराजगी है। बहराइच जनपद के नानपारा …

बहराइच। जिले के नानपारा विधानसभा क्षेत्र के अपना दल के विधायक के वाहन पर शुक्रवार को लखनऊ जाते समय पथराव कर दिया गया। जिससे उनका वाहन टूट गया। वाहन में विधायक भी मौजूद थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। हमले को लेकर जिले में समर्थकों ने नाराजगी है।

बहराइच जनपद के नानपारा विधान सभा क्षेत्र से अपना दल के विधायक राम निवास वर्मा हैं। शुक्रवार को वह अपने निजी वाहन से लखनऊ की ओर जा रहे थे। बहराइच लखनऊ मार्ग पर बाराबंकी टोल प्लाजा के पास विधायक पहुंचे। तभी कुछ लोगों ने विधायक के वाहन पर हमला कर दिया। जिससे वाहन टूट गया।

साथ ही टोल कर्मियों ने अपशब्द कहे। इससे विधायक नाराज हो गए। वह धरने पर बैठ गए। इसकी जानकारी मिलते ही जिले के लोगों में नाराजगी फैल गई। सभी टोल कर्मियों पर कार्यवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची है। विधायक को समझाने में लगे हैं। समर्थक भी मौके पर मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: धान की कटाई कर रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला

संबंधित समाचार