अयोध्या: भरतकुंड महोत्सव में दुरदुरिया पूजन का बना कीर्तिमान
अयोध्या, अमृत विचार। भरतकुंड महोत्सव के तीसरे दिन एक नया कीर्तिमान बन गया। यहां दुरदुरिया पूजन कार्यक्रम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। 11 हजार मातृ शक्तियों के आह्वान पर दुरदुरिया पूजन के लिए भरतकुंड पर हजारों की संख्या में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्रीय महिलाओं के अलावा जनपद के दूरदराज क्षेत्रों व निकटवर्ती …
अयोध्या, अमृत विचार। भरतकुंड महोत्सव के तीसरे दिन एक नया कीर्तिमान बन गया। यहां दुरदुरिया पूजन कार्यक्रम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। 11 हजार मातृ शक्तियों के आह्वान पर दुरदुरिया पूजन के लिए भरतकुंड पर हजारों की संख्या में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्रीय महिलाओं के अलावा जनपद के दूरदराज क्षेत्रों व निकटवर्ती जिलों से भी भारी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में पूजन के लिए पहुंचीं। इस दौरान प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। कई रास्तों को डायवर्ट भी किया गया था।
दुरदुरिया पूजन में शामिल सभी मातृ शक्तियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। भरतकुंड महोत्सव न्यास के सभी पदाधिकारी न्यास अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे व सचिव अंबरीश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में क्षेत्रीय स्वयंसेवक और महोत्सव युवा मंच के कार्यकर्ता सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर मुस्तैदी से डटे रहे।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसएसपी प्रशांत वर्मा व उनकी पत्नी कीर्ति वर्मा उपस्थित रहीं। मातृ शक्तियों के साथ स्वयं भी दुरदुरिया पूजन में भाग लिया। एसडीएम सोहावल मनोज कुमार श्रीवास्तव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के महासचिव सतीश पांडे, महंत अरविंद तिवारी, संयोजक देवा यादव, मुख्य दुरदुरिया प्रभारी मंजू निषाद, साहब दीन गौड़, प्रियंका शर्मा, शत्रुघ्न मोदनवाल, विजेंद्र दुबे, अश्वनी तिवारी, काजल पाठक, जितेंद्र दुबे,राधेश्याम शुक्ला, महंत पवन तिवारी, महंत राम नारायण दुबे, आदित्य, शिवम मिश्रा तथा अन्य वालंटियर और प्रभारी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-पंजाब किंग्स के सहायक कोच बने ब्रेड हैडिन
