लखनऊ: फूड प्वाइजनिंग मरीजों की संख्या बढ़ी, 20 मरीज सिविल असताल में कराये गये भर्ती
अमृत विचार लखनऊ। राजधानी मे मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में घटिया भोजन खाने से बीमार होने वालों की संख्या तीसरे दिन भी बढ़ी है। 20 मरीजों को पार्क रोड स्थिति सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 17 नये बुधवार को मिले हैं। सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया कि मोहनललागंज के ग्राम गौरा में …
अमृत विचार लखनऊ। राजधानी मे मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में घटिया भोजन खाने से बीमार होने वालों की संख्या तीसरे दिन भी बढ़ी है। 20 मरीजों को पार्क रोड स्थिति सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 17 नये बुधवार को मिले हैं। सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया कि मोहनललागंज के ग्राम गौरा में फूड प्वाइजनिंग के अब तक 83 मरीज मिले हैं इनको सबसे पहले सामदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रथम उपचार के लिए लाया गया इनमें 20 मरीजों की स्थिति ज्यादा गड़बड़ थी इसलिए उन्हें पार्क रोड स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि सिविल अस्पताल में अब मरीजों को राहत है।
सीमएओ ने किया दौरा
मोहनलालगंज स्वास्थ्य सामुदायिक केन्द्र का निरीक्षण सीएमओ ने बधुवार को भी किया। वहीं क्षेत्र में स्थिति सामान्य होने तक बाल रोग विशेषज्ञ डॉ निशांत निर्वाण की ड्यूटी स्वास्थ्य केन्द्र पर लगाई गई है। वहीं शाम की ड्यूटी की जिम्मेदारी डॉ मिलिन्द वर्धन, उप मुख्य चिकित्साधिकारी और जिला सर्विलान्स अधिकारी एवं डॉ केडी मिश्रा को सौंपी गई है।
कोट–
खराब खाना खाने वाले जो लोग मोहनलालगंज में बीमार हुए थे, उनको समुचित इलाज मुहैया कराया जा रहा है, सभी की स्थिति में सुधार हो रहा है। वहीं डॉक्टरों की टीम को लगाया गया है।
डॉ मनोज अग्रवाल सीएमओ लखनऊ
