रायबरेली: महिलाओं को पीटकर गरीब का उजाड़ा आशियाना, ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,रायबरेली। झोपड़ी बनाकर रह रहे गरीब के आशियाने को तहसील के राजस्व कर्मचारियों ने उजाड़ दिया है। आरोप है कि पुलिस बल की मदद से महिलाओं के साथ मारपीट भी की गई है। इस घटना से अक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों ने डीएम को एक ज्ञापन भी …

अमृत विचार,रायबरेली। झोपड़ी बनाकर रह रहे गरीब के आशियाने को तहसील के राजस्व कर्मचारियों ने उजाड़ दिया है। आरोप है कि पुलिस बल की मदद से महिलाओं के साथ मारपीट भी की गई है। इस घटना से अक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों ने डीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा है।

मामला गुरुबाक्सगंज थाना क्षेत्र के गांव पूरे झम्मल मजरे सुल्तानपुर खेड़ा का है। गांव की सुनीता देवी के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है। पीड़िता का कहना है कि उसकी गांव में एक झोपड़ी थी, जिसमे उसका बसर होता रहा है। उस भूमि पर गांव के कुछ लोग कब्जा करना चाहते थे। जिससे संबंधित मुकदमा सिविल न्यायालय में विचाराधीन है। इस बीच गांव में चकबंदी भी चल रही है।

इन सबके बावजूद सदर तहसील से लेखापाल , राजस्व निरीक्षक पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और जेसीबी मसीन से उसके आशियाने को ढहा दिया है। यही नहीं घर में महिलाओं के साथ मारपीट की गई है, और पुरुषों को पुलिस ने पकड़कर शांति भंग करने के आरोप ने बंद कर दिया था। पीड़ित पक्ष का कहना है कि इससे पूर्व वह लोग इसी मामले में मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। उस समय मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि किसी गरीब के साथ अन्याय नहीं होगा।

उसके बावजूद तहसील और पुलिस के कर्मचारियों ने उनके आशियाने को उजाड़ दिया है। अब उनको सिर ढकने के लिए छत नहीं है। शरद ऋतु में खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने के लिए विवश है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर मामले की जांच , दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई और मदद की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें-अयोग्य थे ठेकेदार! मोरबी के आरोपियों पर वकीलों का गुस्सा, बार एसोसिएशन से केस नहीं लड़ने का प्रस्ताव पास

संबंधित समाचार